अमरावती। अमली पदार्थ विरोधी जनजागृती अभियान के तहत शिरखेड पुलिस स्टेशन की ओर से आयोजित पोस्टर स्पर्धा में परिसर के 19 स्कूलों के विद्यार्थियों ने सहभाग लेकर चित्रकला के माध्यम से नशे के खिलाफ जनजागृती का संदेश दिया। स्पर्धा में उत्कृष्ट कला प्रदर्शित करने वाले विद्यार्थियों को प्रमाणपत्र और 2100 रुपये से 500 रुपये तक की बक्षीस राशि देकर सम्मानित किया गया।

जिल्हा पुलिस अधीक्षक अमरावती की संकल्पना से ऑपरेशन कवच अंतर्गत शिरखेड पुलिस द्वारा अमली पदार्थ विरोधी जनजागृती पोस्टर्स स्पर्धा का आयोजन किया गया था। शिरखेड पुलिस स्टेशन क्षेत्र में आने वाले 19 स्कूलों के विद्यार्थियों ने इस स्पर्धा में सहभाग लिया। विद्यार्थियों ने चित्रकला के माध्यम से अमली पदार्थ विरोधी जनजागृती पोस्टर्स तैयार किए।

स्पर्धा को सफल बनाने के लिए ठाणेदार ईश्वर वर्गे, गोपनीय विभाग के वैभव घोगरे तथा शिरखेड पुलिस ने परिसर के स्कूलों में जाकर विद्यार्थियों को पोस्टर्स स्पर्धा की जानकारी दी और उन्हें प्रतियोगिता में सहभागी कराया।

स्थानीय संत नाना गुरु महाराज देवस्थान के सभागृह में बक्षीस वितरण समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर शिरखेड पुलिस स्टेशन के ठाणेदार ईश्वर वर्गे ने सभी सहभागी विद्यार्थियों को सम्मानित करते हुए प्रमाणपत्र और बक्षीस राशि प्रदान की। उत्कृष्ट कला प्रदर्शित करने वाले विद्यार्थियों को 2100 रुपये से 500 रुपये तक की बक्षीस राशि देकर सम्मानित किया गया।

समारोह में ठाणेदार ईश्वर वर्गे, गोपनीय विभाग के वैभव घोगरे, पत्रकार सोमेश्वर शहाणे, सामाजिक कार्यकर्ता अमित खा मोहम्मद खा, राजाभाऊ मोहोड, आंडे सर, मुख्याध्यापक नितीन बोरे तथा अनेक मान्यवर उपस्थित थे।

कार्यक्रम का सूत्रसंचालन तथा आभार प्रदर्शन चंद्रकांत पांडे ने किया। अति उत्साह और प्रसन्नता के वातावरण में कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। शिरखेड पुलिस के इस अभियान में स्कूलों और विद्यार्थियों की सहभागिता ने चित्रकला के माध्यम से अमली पदार्थ विरोधी जनजागृती का संदेश लोगों तक पहुंचाया।

Someshwar Shahane, Amravati

Someshwar Shahane, Amravati

नाम: सोमेश्वर शहाणे


वर्तमान पद: संवाददाता (प्रातःकाल) एवं जिला प्रतिनिधि (जनमत लाइव न्यूज़)


कार्यक्षेत्र:
मोर्शी तहसील, जिला अमरावती (महाराष्ट्र)


बीट (मुख्य विषय): क्राइम (अपराध) तथा प्रशासन


परिचय 

सोमेश्वर शहाणे अमरावती जिले के मोर्शी तहसील क्षेत्र से सक्रिय संवाददाता हैं। वह 'प्रातःकाल' के साथ-साथ 'जनमत लाइव न्यूज़' में अमरावती जिला प्रतिनिधि के रूप में भी कार्यरत हैं। सोमेश्वर मुख्य रूप से खोज पत्रकारिता (इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म), आपराधिक मामलों और प्रशासनिक गतिविधियों को कवर करते हैं। वह सामाजिक क्षेत्र में आम जनता की समस्याओं को प्रशासन के सामने लाने और लेखनी के माध्यम से सामान्य लोगों को न्याय दिलाने के कार्यों को प्राथमिकता देते हैं।


पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

सोमेश्वर शहाणे को डिजिटल, वेब और प्रिंट मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म्स पर काम करने का अनुभव है। वह निम्नलिखित मीडिया संस्थानों से जुड़े रहे हैं:

  • प्रातःकाल न्यूज़ (साल 2025 से निरंतर कार्यरत)
  • जनमत लाइव न्यूज़ (अमरावती जिला प्रतिनिधि)
  • पब्लिक वेब
  • पब्लिक ऐप
  • KAY न्यूज

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने अपनी शिक्षा S.S.C. (Secondary School Certificate / 10वीं) तक पूरी की है।


    Next Story