अमरावती: अंजनगांव सुर्जी में बकरियां चोरी करने वाले अकोला के 3 आरोपी गिरफ्तार
स्थानीय ग्रामीण अपराध शाखा ने अंजनगांव सुर्जी में दिनदहाड़े चोरी करने वाले गिरोह को पकड़ा, आरोपियों से 40 हजार रुपये और मोबाइल जब्त।

अमरावती की स्थानीय ग्रामीण अपराध शाखा द्वारा गिरफ्तार किए गए अकोला निवासी तीन बकरी चोर और पुलिस टीम।
अमरावती जिले के अंजनगांव सुर्जी से दिनदहाड़े बकरियां चोरी करने वाले अपराधियों को स्थानीय ग्रामीण अपराध शाखा ने बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए जेरबंद कर लिया है। अंजनगांव सुर्जी से दिन दहाड़े बकरियां चोरणे वाले अपराधी शेख नवाब शेख आशिक के साथ दो आरोपीयो को स्थानीय ग्रामीण अपराध शाखा ने जेरबंद कर लिया गया है.
पुलिस की कार्रवाई और अपराध का खुलासा
अंजनगांव सुर्जी पुलिस स्टेशन अंतर्गत आनेवाले नवगजी प्लॉट में निवासी तनवीर खान जमीर खान के शिकायत पर पुलिस ने यह कार्रवाई की है। इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनो आरोपीयो को हिरासत में लिया है। तीनो आरोपी अकोला शहर के रहिवाशी बताये जाते है। पूछताछ के दौरान पुलिस ने पाया कि "तीनो चोरो को हिरासत मे लेने के बाद पुछताछ करने के दौरान आरोपीयो ने गुनाह कबूल कर दिया गया है."
बरामदगी और आगे की जांच
उनके से बकरीयो की बिक्री से मिली नगदी रक्कम 40 हजार रुपये नगद और अपराध मे इस्तेमाल किये गये तो मोबाईल किंमत बिस हजार रुपये का मुद्देमाल जप्त करके आरोपी को अंजनगाव पुलीस को सौपा गया है. स्थानीय ग्रामीण अपराध शाखा की यह बड़ी कार्रवाई बकरी चोरों के लिए एक बड़ा झटका मानी जा रही है।

Someshwar Shahane, Amravati
नाम: सोमेश्वर शहाणे
वर्तमान पद: संवाददाता (प्रातःकाल) एवं जिला प्रतिनिधि (जनमत लाइव न्यूज़)
कार्यक्षेत्र: मोर्शी तहसील, जिला अमरावती (महाराष्ट्र)
बीट (मुख्य विषय): क्राइम (अपराध) तथा प्रशासन
परिचय
सोमेश्वर शहाणे अमरावती जिले के मोर्शी तहसील क्षेत्र से सक्रिय संवाददाता हैं। वह 'प्रातःकाल' के साथ-साथ 'जनमत लाइव न्यूज़' में अमरावती जिला प्रतिनिधि के रूप में भी कार्यरत हैं। सोमेश्वर मुख्य रूप से खोज पत्रकारिता (इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म), आपराधिक मामलों और प्रशासनिक गतिविधियों को कवर करते हैं। वह सामाजिक क्षेत्र में आम जनता की समस्याओं को प्रशासन के सामने लाने और लेखनी के माध्यम से सामान्य लोगों को न्याय दिलाने के कार्यों को प्राथमिकता देते हैं।
पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)
सोमेश्वर शहाणे को डिजिटल, वेब और प्रिंट मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म्स पर काम करने का अनुभव है। वह निम्नलिखित मीडिया संस्थानों से जुड़े रहे हैं:
- प्रातःकाल न्यूज़ (साल 2025 से निरंतर कार्यरत)
- जनमत लाइव न्यूज़ (अमरावती जिला प्रतिनिधि)
- पब्लिक वेब
- पब्लिक ऐप
- KAY न्यूज
शैक्षणिक योग्यता (Education)
उन्होंने अपनी शिक्षा S.S.C. (Secondary School Certificate / 10वीं) तक पूरी की है।
