महाराष्ट्र की राजनीति में उस समय हड़कंप मच गया जब राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता अजित पवार को ले जा रहा एक चार्टर विमान बारामती के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसा मंगलवार सुबह करीब 8:45 बजे हुआ, जब पवार मुंबई से जिला परिषद चुनावों से जुड़े सार्वजनिक कार्यक्रमों के लिए रवाना हुए थे।


प्राप्त जानकारी के अनुसार, विमान में अजित पवार (66) के साथ पायलट, उनका सुरक्षा गार्ड और संभवतः दो अन्य लोग सवार थे। बारामती के निकट पहाड़ी क्षेत्र में विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने की खबर मिलते ही प्रशासन और आपातकालीन एजेंसियां तत्काल मौके पर पहुंचीं। घटनास्थल से सामने आए दृश्य बेहद भयावह थे, जहां विमान का मलबा बिखरा हुआ था और चारों ओर घना धुआं व आग की लपटें देखी गईं।


हादसे के तुरंत बाद राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। गंभीर रूप से घायल अजित पवार को प्राथमिक उपचार के बाद नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। लेकिन कुछ देर बाद उन्हे मृत घोषित कर दिया गया। अजित पवार के आकस्मिक निधन ने न केवल सत्ताधारी गठबंधन को कमजोर किया है, बल्कि राज्य की राजनीति की दिशा भी बदल दी है।


प्रारंभिक जांच में संकेत मिले हैं कि लैंडिंग के दौरान विमान में तकनीकी खराबी आ सकती है, हालांकि दुर्घटना के वास्तविक कारणों की पुष्टि विस्तृत जांच के बाद ही हो सकेगी। विमानन सुरक्षा से जुड़े अधिकारी और जांच एजेंसियां घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र कर रही हैं।


यह हादसा न केवल एक गंभीर विमानन दुर्घटना के रूप में सामने आया है, बल्कि ऐसे समय पर हुआ है जब राज्य में स्थानीय निकाय चुनावों की सरगर्मी चरम पर है। जांच के नतीजे और पवार की स्वास्थ्य स्थिति आने वाले समय में राजनीतिक और प्रशासनिक दृष्टि से अहम मानी जा रही है।

Updated On
Ruturaj Ravan

Ruturaj Ravan

यह प्रातःकाल मल्टीमीडिया में वेबसाइट मैनेजर और सोशल मीडिया एक्जीक्यूटिव के रूप में कार्यरत हैं, और पिछले तीन वर्षों से पत्रकारिता व डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं। इससे पूर्व उन्होंने दैनिक प्रहार में वेबसाइट प्रबंधन और सोशल मीडिया के लिए रचनात्मक कंटेंट निर्माण और रणनीतियों में अनुभव अर्जित किया। इन्होंने कोल्हापुर के छत्रपति शिवाजी महाराज विश्वविद्यालय से स्नातक और हैदराबाद के सत्या इंस्टीट्यूट से उच्च शिक्षा पूरी की। इन्हें SEO मैनेजमेंट, सोशल मीडिया और उससे संबंधित रणनीतियाँ तैयार करने में व्यापक अनुभव है।

Next Story