तळोदा। स्थानीय नगरपरिषद चुनाव के बीच एक अनोखा और प्रेरक दृश्य सामने आया, जिसने पूरे शहर का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। परंपरागत कहावत “पहले लगीन कोंढाण्याचे मग रायबाचं” को साकार करते हुए तळोदा शहर के नवविवाहित दूल्हे अनिकेत चौधरी ने सात फेरे लेने से पहले मतदान केंद्र पहुंचकर अपने लोकतांत्रिक अधिकार का उपयोग किया।

सुबह से ही शहर में मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण तरीके से जारी थी। इसी दौरान पारंपरिक मराठी वेषभूषा में सजे अनिकेत चौधरी जब मतदान केंद्र पहुंचे, तो उपस्थित मतदाताओं और अधिकारियों के बीच उत्सुकता का माहौल बन गया। विवाह मंडप की ओर बढ़ने से पहले मतदान केंद्र पर पहुंचकर अनिकेत ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया और नागरिक कर्तव्य का उदाहरण प्रस्तुत किया।

मतदान करने के बाद अनिकेत चौधरी ने नागरिकों से लोकतांत्रिक प्रक्रिया को मजबूत करने के लिए अधिक से अधिक मतदान करने की अपील की। चुनाव आयोग के अधिकारियों ने भी इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे उदाहरण समाज को प्रेरित कर लोकतंत्र को सशक्त बनाते हैं।

तळोदा में जारी नगरपरिषद निवडणुकी के बीच यह दृश्य न केवल चर्चा का विषय बना बल्कि मतदान के महत्व को भी रेखांकित करता है। दूल्हे की यह जिम्मेदार पहल आने वाले मतदाताओं के लिए एक प्रेरणादायी संदेश के रूप में दर्ज हो गई है।

Pratahkal Newsroom

Pratahkal Newsroom

प्रातःकाल न्यूज़-रूम, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, समयबद्ध और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा न्यूज़-रूम राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story