रैपुरा थाना क्षेत्र के चर्चित हत्याकांड में दूसरे पति की हत्या कर पहले पति के साथ फरार हुई महिला को पुलिस ने गुजरात से गिरफ्तार कर लिया है। रैपुरा पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना के आधार पर अहमदाबाद और सूरत में दबिश देकर आरोपी महिला अर्चना सोनी और उसके पहले पति रामप्रताप सोनी को गिरफ्तार किया। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम बघवार कला निवासी नन्हू लाल सोनी (पिता मुन्ना लाल सोनी, उम्र 35 वर्ष) का शव उनके ही घर में चारपाई पर खून से लथपथ मिला था। घटना वाली रात नन्हू सोनी अपने कमरे में पत्नी अर्चना और बच्चों के साथ सोया हुआ था, जबकि दूसरे कमरे में उसके वृद्ध माता-पिता सो रहे थे। सुबह जब नन्हू सोनी देर तक नहीं उठा तो परिजन कमरे में पहुंचे, जहां उसके सिर पर किसी भारी वस्तु से हमला कर हत्या किए जाने का खौफनाक मंजर सामने आया। घटना के बाद से मृतक की पत्नी अर्चना सोनी अपने दोनों बच्चों के साथ लापता थी।

पुलिस जांच में सामने आया कि मृतक नन्हू सोनी की शादी 28 मई 2025 को उत्तर प्रदेश की रहने वाली अर्चना सोनी से हुई थी। जांच के दौरान यह भी पता चला कि अर्चना का पहला पति रामप्रताप सोनी निवासी ग्राम बगहा, थाना अजयगढ़ था, जिससे उसके दो बच्चे थे। शादी के महज दो महीने बाद ही अर्चना ने अपने पहले पति रामप्रताप सोनी के साथ मिलकर नन्हू सोनी को रास्ते से हटाने की साजिश रची और हत्याकांड को अंजाम देने के बाद बच्चों के साथ फरार हो गई।

वारदात के बाद से ही रैपुरा पुलिस की टीम लगातार दोनों आरोपियों की तलाश में जुटी हुई थी। तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने आरोपियों की लोकेशन गुजरात में ट्रेस की। इसके बाद पुलिस टीम ने अहमदाबाद और सूरत में दबिश देकर अर्चना सोनी तथा रामप्रताप सोनी को गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। इस कार्रवाई के साथ पुलिस ने चर्चित हत्याकांड का खुलासा करते हुए फरार आरोपियों को कानून के शिकंजे तक पहुंचा दिया।

Koushal Tiwari, Katni (Madhya Pradesh)

Koushal Tiwari, Katni (Madhya Pradesh)

नाम: कौशल तिवारी

वर्तमान पद: रिपोर्टर

कार्यक्षेत्र: कटनी (मध्य प्रदेश)

बीट (मुख्य विषय): स्थानीय समाचार

परिचय 

कौशल तिवारी मध्य प्रदेश के कटनी क्षेत्र के स्थानीय रिपोर्टर हैं। वह मुख्य रूप से कटनी जिले और उसके आस-पास के क्षेत्रों से जुड़े स्थानीय समाचारों, सामाजिक सरोकारों और क्षेत्रीय जनहित के मुद्दों की नियमित कवरेज करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

कौशल तिवारी को डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कार्य करने का अनुभव है। वह इससे पूर्व 'पब्लिक ऐप न्यूज़' (Public App News) के साथ जुड़कर क्षेत्रीय समाचारों की ग्राउंड रिपोर्टिंग कर चुके हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने अपनी शिक्षा 12वीं (हायर सेकेंडरी) तक पूरी की है।

Next Story