नरसिंहपुर जिले के गोटेगांव थाना क्षेत्र के ग्राम देगुवा सर्रा में एक ग्रामीण व्यक्ति का शव पुराने घर में फंदे पर लटका मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी।

जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान दीपेश पिता भगवान दास पटेल (27) निवासी देगुवा सर्रा के रूप में हुई है। मृतक का शव उसके बड़े भाई ने पुराने घर में फंदे पर लटका हुआ देखा। इसके बाद उन्होंने घर के अन्य सदस्यों को घटना की जानकारी दी, जिसके बाद परिवार के लोगों ने पुलिस को सूचना दी।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा की कार्रवाई करते हुए शव को फांसी के फंदे से नीचे उतारा। इसके बाद शव को गोटेगांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया, जहां उसे मर्चुरी वार्ड में रखवाकर डॉक्टर द्वारा पोस्टमार्टम की कार्रवाई की गई।

परिवार के सदस्यों ने पुलिस को बताया कि युवक ने फांसी क्यों लगाई, इसका कारण फिलहाल पता नहीं चल सका है। हालांकि उन्होंने यह भी बताया कि वह नशा करता था। पुलिस ने गोटेगांव थाने में मर्ग कायम कर मामले को विवेचना में ले लिया है।

घटना को लेकर मेडिकल ऑफिसर डॉक्टर इंदल सिंह दंडोतिया का भी बयान सामने आया है। फिलहाल पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है और विवेचना पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story