कटनी जिले के लिए प्रशासनिक स्तर पर बड़ी और गौरवपूर्ण खबर सामने आई है। मध्य प्रदेश शासन ने करीब 10 वर्षों से लंबित नियमित पदोन्नति प्रक्रिया पूरी करते हुए प्रदेश के 190 तहसीलदारों और भू-अभिलेख अधीक्षकों को डिप्टी कलेक्टर पद पर पदोन्नत किया है। इस सूची में कटनी जिले में लंबे समय से प्रभारी डिप्टी कलेक्टर के रूप में सेवाएं दे रहे प्रमोद कुमार चतुर्वेदी का नाम भी शामिल है।

सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा 7 जुलाई को जारी आदेश के अनुसार प्रमोद कुमार चतुर्वेदी को राज्य प्रशासनिक सेवा के कनिष्ठ श्रेणी वेतनमान (पे-मैट्रिक्स लेवल-12) में नियमित डिप्टी कलेक्टर नियुक्त किया गया है। आदेश के अनुसार उनकी वर्तमान पदस्थापना में कोई बदलाव नहीं किया गया है और वे कटनी जिले में ही अपनी सेवाएं देते रहेंगे।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देशों के बाद जारी इस आदेश से वर्षों से नियमित पदोन्नति का इंतजार कर रहे अधिकारियों को बड़ी राहत मिली है। पदोन्नति के साथ अधिकारियों को लेवल-12 का वेतनमान और अन्य सेवा लाभ भी प्राप्त होंगे।

शासन के आदेश के अनुसार सभी पदोन्नत अधिकारियों की नियुक्ति प्रारंभिक दो वर्ष की परिवीक्षा अवधि के लिए होगी। साथ ही यह पदोन्नति माननीय सर्वोच्च न्यायालय में लंबित विशेष अनुमति याचिका क्रमांक 13954/2016 के अंतिम निर्णय के अधीन रहेगी।

कटनी में प्रमोद कुमार चतुर्वेदी के नियमित डिप्टी कलेक्टर बनने पर प्रशासनिक अधिकारियों, कर्मचारियों और शुभचिंतकों में खुशी का माहौल है। इसे जिले के लिए एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक उपलब्धि माना जा रहा है, क्योंकि करीब एक दशक से लंबित पदोन्नति प्रक्रिया पूरी होने के बाद जिले को नियमित डिप्टी कलेक्टर के रूप में उनकी सेवाएं मिलती रहेंगी।

Koushal Tiwari, Katni (Madhya Pradesh)

Koushal Tiwari, Katni (Madhya Pradesh)

नाम: कौशल तिवारी

वर्तमान पद: रिपोर्टर

कार्यक्षेत्र: कटनी (मध्य प्रदेश)

बीट (मुख्य विषय): स्थानीय समाचार

परिचय 

कौशल तिवारी मध्य प्रदेश के कटनी क्षेत्र के स्थानीय रिपोर्टर हैं। वह मुख्य रूप से कटनी जिले और उसके आस-पास के क्षेत्रों से जुड़े स्थानीय समाचारों, सामाजिक सरोकारों और क्षेत्रीय जनहित के मुद्दों की नियमित कवरेज करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

कौशल तिवारी को डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कार्य करने का अनुभव है। वह इससे पूर्व 'पब्लिक ऐप न्यूज़' (Public App News) के साथ जुड़कर क्षेत्रीय समाचारों की ग्राउंड रिपोर्टिंग कर चुके हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने अपनी शिक्षा 12वीं (हायर सेकेंडरी) तक पूरी की है।

Next Story