कटनी जिले के विजयराघवगढ़ थाना क्षेत्र में आदतन अपराधियों के खिलाफ पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए उन्हें थाना परिसर में बुलाकर सघन चेकिंग की। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक श्री अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कमल मौर्य एवं एसडीओपी श्री वीरेन्द्र धार्वे के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक अभिषेक चौबे द्वारा की गई।

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर थाना क्षेत्र के करीब तीन दर्जन आदतन अपराधियों, निगरानी बदमाशों और गुंडा बदमाशों को थाना परिसर में उपस्थित कराया गया। इस दौरान सभी के डोजियर फॉर्म भरकर उनकी गतिविधियों और दिनचर्या से संबंधित जानकारी दर्ज की गई।

सघन चेकिंग के बाद पुलिस ने सभी को स्पष्ट चेतावनी दी कि वे अपराधों से दूर रहें। इसके साथ ही उनके विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई और बाउंड ओवर की प्रक्रिया भी शुरू की गई।

पुलिस ने सख्त शब्दों में कहा कि बाउंड ओवर की अवधि के दौरान यदि किसी भी प्रकार का उल्लंघन किया गया तो संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए उसे सीधे जेल भेजा जाएगा।

पुलिस के अनुसार इस कार्रवाई का उद्देश्य क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखना, अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाना और असामाजिक तत्वों की लगातार निगरानी सुनिश्चित करना है।

Koushal Tiwari, Katni (Madhya Pradesh)

Koushal Tiwari, Katni (Madhya Pradesh)

नाम: कौशल तिवारी

वर्तमान पद: रिपोर्टर

कार्यक्षेत्र: कटनी (मध्य प्रदेश)

बीट (मुख्य विषय): स्थानीय समाचार

परिचय 

कौशल तिवारी मध्य प्रदेश के कटनी क्षेत्र के स्थानीय रिपोर्टर हैं। वह मुख्य रूप से कटनी जिले और उसके आस-पास के क्षेत्रों से जुड़े स्थानीय समाचारों, सामाजिक सरोकारों और क्षेत्रीय जनहित के मुद्दों की नियमित कवरेज करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

कौशल तिवारी को डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कार्य करने का अनुभव है। वह इससे पूर्व 'पब्लिक ऐप न्यूज़' (Public App News) के साथ जुड़कर क्षेत्रीय समाचारों की ग्राउंड रिपोर्टिंग कर चुके हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने अपनी शिक्षा 12वीं (हायर सेकेंडरी) तक पूरी की है।

Next Story