जनपद पंचायत रीठी की ग्राम पंचायत बड़गांव में VB-GRAM-G योजना के शुभारंभ अवसर पर जिला स्तरीय कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, जिला एवं जनपद स्तरीय अधिकारियों तथा बड़ी संख्या में ग्रामीणों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम के माध्यम से ग्रामीण विकास को नई गति देने और जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन का संकल्प लिया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत कटनी एवं माननीय विधायक श्री प्रणय प्रभात पांडे ने योजना के उद्देश्य, लाभ और क्रियान्वयन की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि VB-GRAM-G योजना ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास और जनकल्याण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगी। उन्होंने ग्रामीणों से योजना का अधिक से अधिक लाभ लेने तथा विकास कार्यों में सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने की अपील की।

कार्यक्रम में माननीय विधायक श्री प्रणय प्रभात पांडे, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत हरमनप्रीत कौर, जिला सदस्य सोनू पप्पू मिश्रा, जनपद अध्यक्ष श्रीमती श्यामा सिंह ठाकुर सहित जनपद के सभी सदस्य, जिला एवं जनपद स्तरीय अधिकारी-कर्मचारी तथा स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान VB-GRAM-G योजना के प्रभावी क्रियान्वयन और ग्रामीण विकास को नई गति देने का संकल्प लिया गया। उपस्थित अतिथियों ने ग्रामीणों को शासन की योजनाओं का अधिकतम लाभ लेने तथा विकास कार्यों में सक्रिय सहयोग करने का संदेश देते हुए ग्रामीण विकास को जनभागीदारी से आगे बढ़ाने पर बल दिया।

Koushal Tiwari, Katni (Madhya Pradesh)

Koushal Tiwari, Katni (Madhya Pradesh)

नाम: कौशल तिवारी

वर्तमान पद: रिपोर्टर

कार्यक्षेत्र: कटनी (मध्य प्रदेश)

बीट (मुख्य विषय): स्थानीय समाचार

परिचय 

कौशल तिवारी मध्य प्रदेश के कटनी क्षेत्र के स्थानीय रिपोर्टर हैं। वह मुख्य रूप से कटनी जिले और उसके आस-पास के क्षेत्रों से जुड़े स्थानीय समाचारों, सामाजिक सरोकारों और क्षेत्रीय जनहित के मुद्दों की नियमित कवरेज करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

कौशल तिवारी को डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कार्य करने का अनुभव है। वह इससे पूर्व 'पब्लिक ऐप न्यूज़' (Public App News) के साथ जुड़कर क्षेत्रीय समाचारों की ग्राउंड रिपोर्टिंग कर चुके हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने अपनी शिक्षा 12वीं (हायर सेकेंडरी) तक पूरी की है।

Next Story