कटनी जिले के बहोरीबंद थाना क्षेत्र में ट्रैक्टर-ट्रॉली चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए आरोपी के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई पूरी कर ली है। मामले की जांच पूर्ण होने के बाद पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

बहोरीबंद थाना प्रभारी विजय विश्वकर्मा ने बताया कि सिंदुरसी निवासी पूणेंद्र पटेल और पहरुआ निवासी एक किसान की ट्रैक्टर-ट्रॉली चोरी के मामले में आरोपी जितेन्द्र पटेल को गिरफ्तार किया गया था। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने न्यायालय से उसका रिमांड प्राप्त किया और गहन पूछताछ करते हुए मामले की विस्तृत जांच की।

जांच पूरी होने के बाद बुधवार को पुलिस ने आरोपी को दोबारा न्यायालय में पेश किया। न्यायालय ने आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजने के आदेश दिए। पुलिस के अनुसार मामले में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पूरी कर ली गई है।

इधर, बरतरा निवासी विजय रजक की ट्रॉली चोरी से जुड़े मामले की जांच बाकल थाना पुलिस द्वारा की जा रही है। पुलिस का कहना है कि इस प्रकरण में जांच जारी है और जल्द ही आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

बहोरीबंद पुलिस की इस कार्रवाई को ट्रैक्टर-ट्रॉली चोरी के मामलों पर प्रभावी अंकुश लगाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Koushal Tiwari, Katni (Madhya Pradesh)

Koushal Tiwari, Katni (Madhya Pradesh)

नाम: कौशल तिवारी

वर्तमान पद: रिपोर्टर

कार्यक्षेत्र: कटनी (मध्य प्रदेश)

बीट (मुख्य विषय): स्थानीय समाचार

परिचय 

कौशल तिवारी मध्य प्रदेश के कटनी क्षेत्र के स्थानीय रिपोर्टर हैं। वह मुख्य रूप से कटनी जिले और उसके आस-पास के क्षेत्रों से जुड़े स्थानीय समाचारों, सामाजिक सरोकारों और क्षेत्रीय जनहित के मुद्दों की नियमित कवरेज करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

कौशल तिवारी को डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कार्य करने का अनुभव है। वह इससे पूर्व 'पब्लिक ऐप न्यूज़' (Public App News) के साथ जुड़कर क्षेत्रीय समाचारों की ग्राउंड रिपोर्टिंग कर चुके हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने अपनी शिक्षा 12वीं (हायर सेकेंडरी) तक पूरी की है।

Next Story