कटनी जंक्शन पर बिना स्टॉपेज रुकी एक्सप्रेस, जनरल कोच में महिला का प्रसव, नवजात की मौत
कटनी जंक्शन पर बिना निर्धारित स्टॉपेज एक्सप्रेस ट्रेन रोकी गई। जनरल कोच में महिला के प्रसव के बाद रेलवे ने तत्काल कार्रवाई की, लेकिन नवजात को बचाया नहीं जा सका।

तस्वीर में कटनी रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर बैठी हुई एक महिला दिख रही है, जिसके हाथों में कपड़े का बंडल है और पीछे एक एक्सप्रेस ट्रेन खड़ी है।
कटनी। पाटलिपुत्र से मुंबई की ओर जा रही एक एक्सप्रेस ट्रेन के जनरल कोच में यात्रा कर रही एक गर्भवती महिला को अचानक प्रसव पीड़ा शुरू हो गई, जिसके बाद ट्रेन के भीतर ही महिला की डिलीवरी हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही कटनी रेलवे प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मानवीय संवेदनशीलता का परिचय दिया और महिला को तत्काल चिकित्सकीय सहायता उपलब्ध कराई।
ट्रेन के भीतर महिला के प्रसव की सूचना रेलवे कंट्रोल को मिलते ही कटनी के डिप्टी एसएस कमर्शियल मुकेश मिश्रा को इसकी जानकारी दी गई। सूचना प्राप्त होते ही उन्होंने बिना विलंब किए रेलवे चिकित्सक, आरपीएफ (RPF), जीआरपी (GRP) तथा संबंधित रेलवे कर्मचारियों को तत्काल अलर्ट कर मौके पर बुला लिया।
जिस एक्सप्रेस ट्रेन में यह घटना हुई, उसका कटनी रेलवे स्टेशन पर निर्धारित ठहराव नहीं था। हालांकि महिला की गंभीर स्थिति को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने आपात स्थिति में संवेदनशीलता दिखाते हुए ट्रेन को कटनी रेलवे जंक्शन पर रुकवाया।
ट्रेन के प्लेटफॉर्म पर पहुंचते ही डिप्टी एसएस कमर्शियल मुकेश मिश्रा सफाई मित्रों और अपनी पूरी रेलवे टीम के साथ सीधे संबंधित जनरल कोच तक पहुंचे। रेलवे टीम ने पूरी सावधानी बरतते हुए महिला और उनके परिजनों को सुरक्षित ट्रेन से नीचे उतारा। मौके पर मौजूद रेलवे चिकित्सक ने तुरंत मां और नवजात शिशु का स्वास्थ्य परीक्षण किया।
जांच के बाद चिकित्सकों ने नवजात शिशु को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद महिला की नाजुक हालत को देखते हुए उन्हें तत्काल 108 एम्बुलेंस की सहायता से आगे के उपचार के लिए जिला सरकारी अस्पताल भेजा गया। इस पूरी घटना में रेलवे प्रशासन ने सूचना मिलते ही समन्वित और त्वरित कार्रवाई करते हुए आवश्यक चिकित्सकीय एवं आपातकालीन व्यवस्थाएं सुनिश्चित कीं।

Koushal Tiwari, Katni (Madhya Pradesh)
नाम: कौशल तिवारी
वर्तमान पद: रिपोर्टर
कार्यक्षेत्र: कटनी (मध्य प्रदेश)
बीट (मुख्य विषय): स्थानीय समाचार
परिचय
कौशल तिवारी मध्य प्रदेश के कटनी क्षेत्र के स्थानीय रिपोर्टर हैं। वह मुख्य रूप से कटनी जिले और उसके आस-पास के क्षेत्रों से जुड़े स्थानीय समाचारों, सामाजिक सरोकारों और क्षेत्रीय जनहित के मुद्दों की नियमित कवरेज करते हैं।
पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)
कौशल तिवारी को डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कार्य करने का अनुभव है। वह इससे पूर्व 'पब्लिक ऐप न्यूज़' (Public App News) के साथ जुड़कर क्षेत्रीय समाचारों की ग्राउंड रिपोर्टिंग कर चुके हैं।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
उन्होंने अपनी शिक्षा 12वीं (हायर सेकेंडरी) तक पूरी की है।
