कटनी शहर में स्पा सेंटरों को लेकर मिल रही शिकायतों के बाद पुलिस ने दो सेंटरों पर एक साथ दबिश देकर 10 युवतियों समेत 16 लोगों को हिरासत में लिया है। एसपी अभिनय विश्वकर्मा के निर्देश पर डीएसपी शिवा पाठक के नेतृत्व में महिला थाना पुलिस की टीम ने यह कार्रवाई की। पुलिस के मुताबिक, कार्रवाई के दौरान मौके से आपत्तिजनक सामग्री, नशे की गोलियां और शराब की बोतलें मिलने की जानकारी सामने आई है।

पुलिस की पहली कार्रवाई बरगवां स्थित अवा स्पा सेंटर में हुई। यहां पुलिस टीम ने पांच युवतियों और एक युवक को पकड़ा। मौके से कुछ आपत्तिजनक सामग्री, नशीली गोलियां और शराब की बोतलें बरामद किए जाने की जानकारी है।

इसके बाद पुलिस टीम ने कटाई घाट मोड़ के पास स्थित नेचुरल थाई स्पा सेंटर पर दबिश दी। यहां पांच युवतियों और पांच युवकों को पुलिस ने पकड़ा। पुलिस के मुताबिक, मौके से आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद हुई है।

दोनों स्पा सेंटरों पर हुई कार्रवाई में कुल 10 युवतियों और 6 युवकों को पुलिस थाने लेकर पहुंची। पकड़ी गई युवतियों में कुछ के आसाम और पश्चिम बंगाल से होने की जानकारी सामने आई है। पुलिस अब उनकी पहचान और यहां काम करने की वैधानिकता के साथ-साथ स्पा सेंटरों के वास्तविक संचालकों की भी जांच कर रही है।

पुलिस कार्रवाई की भनक लगते ही कुछ स्पा सेंटर संचालकों के सेंटर बंद कर फरार होने की बात भी सामने आई है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य ने स्पा सेंटरों पर हुई कार्रवाई को लेकर पुलिस की ओर से जानकारी दी है। कार्रवाई के बाद पुलिस की जांच अब हिरासत में लिए गए लोगों, सेंटरों के संचालन और सामने आई बरामदगी से जुड़े तथ्यों पर केंद्रित है।

Koushal Tiwari, Katni (Madhya Pradesh)

Koushal Tiwari, Katni (Madhya Pradesh)

नाम: कौशल तिवारी

वर्तमान पद: रिपोर्टर

कार्यक्षेत्र: कटनी (मध्य प्रदेश)

बीट (मुख्य विषय): स्थानीय समाचार

परिचय 

कौशल तिवारी मध्य प्रदेश के कटनी क्षेत्र के स्थानीय रिपोर्टर हैं। वह मुख्य रूप से कटनी जिले और उसके आस-पास के क्षेत्रों से जुड़े स्थानीय समाचारों, सामाजिक सरोकारों और क्षेत्रीय जनहित के मुद्दों की नियमित कवरेज करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

कौशल तिवारी को डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कार्य करने का अनुभव है। वह इससे पूर्व 'पब्लिक ऐप न्यूज़' (Public App News) के साथ जुड़कर क्षेत्रीय समाचारों की ग्राउंड रिपोर्टिंग कर चुके हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने अपनी शिक्षा 12वीं (हायर सेकेंडरी) तक पूरी की है।

Next Story