कटनी जिले के स्लीमनाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम धनवाही में शुक्रवार को घर के पास खेल रहे दो मासूम बच्चे करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गए। हादसे की सूचना मिलते ही स्लीमनाबाद पुलिस मौके पर पहुंची और तत्काल दोनों बच्चों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र स्लीमनाबाद पहुंचाया, जहां उनका उपचार जारी है।

जानकारी के अनुसार घायल बच्चों की पहचान प्रेम आदिवासी (8 वर्ष) एवं अमृता आदिवासी (10 वर्ष), दोनों निवासी ग्राम धनवाही, के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों बच्चे अपने घर के पास खेल रहे थे। इसी दौरान पास में लगी तार बाउंड्री के संपर्क में आने से उन्हें जोरदार करंट लग गया, जिससे दोनों गंभीर रूप से झुलस गए।

ग्रामीणों के अनुसार कुछ लोगों ने लोहे की तार बाउंड्री के सहारे बिजली की सर्विस वायर खींच रखी थी। आशंका जताई जा रही है कि वायर में तकनीकी खराबी या लीकेज के कारण बाउंड्री में करंट प्रवाहित हो रहा था, जिसकी चपेट में आने से यह हादसा हुआ।

घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद स्लीमनाबाद पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दोनों बच्चों को अस्पताल पहुंचाया। फिलहाल दोनों बच्चों की हालत गंभीर बताई जा रही है और उनका उपचार जारी है।

पुलिस मामले की जांच कर रही है। प्रारंभिक तौर पर बिजली व्यवस्था में लापरवाही और सुरक्षा मानकों की अनदेखी को हादसे का कारण माना जा रहा है। जांच पूरी होने के बाद दोषियों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Koushal Tiwari, Katni (Madhya Pradesh)

Koushal Tiwari, Katni (Madhya Pradesh)

नाम: कौशल तिवारी

वर्तमान पद: रिपोर्टर

कार्यक्षेत्र: कटनी (मध्य प्रदेश)

बीट (मुख्य विषय): स्थानीय समाचार

परिचय 

कौशल तिवारी मध्य प्रदेश के कटनी क्षेत्र के स्थानीय रिपोर्टर हैं। वह मुख्य रूप से कटनी जिले और उसके आस-पास के क्षेत्रों से जुड़े स्थानीय समाचारों, सामाजिक सरोकारों और क्षेत्रीय जनहित के मुद्दों की नियमित कवरेज करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

कौशल तिवारी को डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कार्य करने का अनुभव है। वह इससे पूर्व 'पब्लिक ऐप न्यूज़' (Public App News) के साथ जुड़कर क्षेत्रीय समाचारों की ग्राउंड रिपोर्टिंग कर चुके हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने अपनी शिक्षा 12वीं (हायर सेकेंडरी) तक पूरी की है।

Next Story