कटनी जिले के उमरियापान थाना क्षेत्र की मडेरा कॉलोनी में गुरुवार शाम तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। हादसे में बाइक सवार 35 वर्षीय संतोष झारिया की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके साथ बाइक पर सवार एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। दुर्घटना के बाद पिकअप चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया।

जानकारी के अनुसार देवरी पाठक ग्राम पंचायत के तिघरा गांव निवासी संतोष झारिया एक महिला के साथ मोटरसाइकिल से उमरियापान से ढीमरखेड़ा की ओर जा रहे थे। शाम करीब 4:15 बजे मडेरा कॉलोनी के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि संतोष झारिया के सिर और चेहरे में गंभीर चोटें आईं, जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं घायल महिला को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार शुरू कराया गया।

घटना की सूचना मिलते ही उमरियापान थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उमरियापान भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

प्रधान आरक्षक आशीष मेहरा ने बताया कि पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। फरार पिकअप चालक की तलाश की जा रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर वाहन की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।

पुलिस ने आम नागरिकों से भी अपील की है कि यदि दुर्घटना से संबंधित कोई जानकारी हो तो तत्काल पुलिस को सूचित करें, ताकि फरार चालक को जल्द गिरफ्तार किया जा सके। मामले में जांच जारी है और पुलिस चालक तक पहुंचने के लिए उपलब्ध सभी साक्ष्यों का परीक्षण कर रही है।

Koushal Tiwari, Katni (Madhya Pradesh)

Koushal Tiwari, Katni (Madhya Pradesh)

नाम: कौशल तिवारी

वर्तमान पद: रिपोर्टर

कार्यक्षेत्र: कटनी (मध्य प्रदेश)

बीट (मुख्य विषय): स्थानीय समाचार

परिचय 

कौशल तिवारी मध्य प्रदेश के कटनी क्षेत्र के स्थानीय रिपोर्टर हैं। वह मुख्य रूप से कटनी जिले और उसके आस-पास के क्षेत्रों से जुड़े स्थानीय समाचारों, सामाजिक सरोकारों और क्षेत्रीय जनहित के मुद्दों की नियमित कवरेज करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

कौशल तिवारी को डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कार्य करने का अनुभव है। वह इससे पूर्व 'पब्लिक ऐप न्यूज़' (Public App News) के साथ जुड़कर क्षेत्रीय समाचारों की ग्राउंड रिपोर्टिंग कर चुके हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने अपनी शिक्षा 12वीं (हायर सेकेंडरी) तक पूरी की है।

Next Story