कटनी में रीठी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 300 पाव अवैध शराब जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरा आरोपी फरार
कटनी के रीठी में पुलिस ने 300 पाव अवैध देशी शराब, स्कूटी और मोबाइल जब्त किए। एक आरोपी गिरफ्तार हुआ, जबकि दूसरा फरार है, जिसकी तलाश जारी है।

तस्वीर में रीठी थाना परिसर के बाहर पुलिस कर्मी खड़े हैं, जिनके सामने जमीन पर एक आरोपी बैठा है और जब्त की गई बोरियां व स्कूटी रखी हुई हैं।
कटनी जिले में अवैध शराब के खिलाफ रीठी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 300 पाव देशी शराब, एक स्कूटी और दो मोबाइल फोन जब्त किए हैं। इस कार्रवाई में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया, जबकि उसका साथी मौके से फरार हो गया।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के मार्गदर्शन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य तथा उप पुलिस अधीक्षक रत्नेश मिश्रा के निर्देशन में थाना प्रभारी निरीक्षक मोहम्मद शाहिद के नेतृत्व में की गई।
पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि दो युवक सिल्वर रंग की स्कूटी से धनिया मोड़ की ओर अवैध शराब लेकर जा रहे हैं। सूचना मिलते ही उपनिरीक्षक दिनेश चौहान एवं पुलिस टीम ने रीठी-घनिया रोड पर घेराबंदी कर संदिग्धों की तलाश शुरू की।
कुछ देर बाद संदिग्ध स्कूटी दिखाई दी। पुलिस ने जैसे ही दोनों युवकों को रुकने का इशारा किया, वे स्कूटी और शराब से भरी बोरी सड़क पर छोड़कर खेतों की ओर भागने लगे। पुलिस टीम ने तत्काल पीछा किया, जिसमें एक युवक को पकड़ लिया गया, जबकि दूसरा आरोपी मौके से फरार होने में सफल रहा।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान समीर गौतम, पिता ब्रह्मस्वरूप गौतम, उम्र 19 वर्ष, निवासी ग्राम पहरूआ, थाना कुठला के रूप में हुई है। वहीं फरार आरोपी की पहचान बलराम पाल, निवासी इंडिया होटल के पास, कटनी के रूप में की गई है।
मौके से पुलिस ने 300 पाव देशी शराब, एक स्कूटी और दो मोबाइल फोन जब्त कर आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। फरार आरोपी की तलाश जारी है।
इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक दिनेश चौहान, प्रधान आरक्षक अजय मेहरा, प्रधान आरक्षक राम पाठक, आरक्षक शमशेर सिंह, आरक्षक अमन सिंह ठाकुर तथा आरक्षक ज्ञानेंद्र की विशेष भूमिका रही।
फिलहाल रीठी पुलिस का कहना है कि जिले में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ आगे भी लगातार सख्त अभियान जारी रहेगा।

Koushal Tiwari, Katni (Madhya Pradesh)
नाम: कौशल तिवारी
वर्तमान पद: रिपोर्टर
कार्यक्षेत्र: कटनी (मध्य प्रदेश)
बीट (मुख्य विषय): स्थानीय समाचार
परिचय
कौशल तिवारी मध्य प्रदेश के कटनी क्षेत्र के स्थानीय रिपोर्टर हैं। वह मुख्य रूप से कटनी जिले और उसके आस-पास के क्षेत्रों से जुड़े स्थानीय समाचारों, सामाजिक सरोकारों और क्षेत्रीय जनहित के मुद्दों की नियमित कवरेज करते हैं।
पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)
कौशल तिवारी को डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कार्य करने का अनुभव है। वह इससे पूर्व 'पब्लिक ऐप न्यूज़' (Public App News) के साथ जुड़कर क्षेत्रीय समाचारों की ग्राउंड रिपोर्टिंग कर चुके हैं।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
उन्होंने अपनी शिक्षा 12वीं (हायर सेकेंडरी) तक पूरी की है।
