कटनी के रीठी में घर में घुसा 7 फीट लंबा अजगर, सर्प रेस्क्यू टीम ने बचाया
कटनी के रीठी वन परिक्षेत्र के कुपिया गांव में डिप्पु सिंह ठाकुर के घर 7 फीट लंबा और 13 किलो वजनी अजगर मिला। सर्प रेस्क्यू टीम ने सुरक्षित रेस्क्यू कर उसे जंगल में छोड़ दिया।

तस्वीर में कटनी के कुपिया गांव में एक घर के बाहर रेस्क्यू टीम द्वारा अजगर को सुरक्षित रूप से पकड़े हुए देखा जा सकता है।
कटनी जिले के रीठी वन परिक्षेत्र अंतर्गत कुपिया गांव में उस समय हड़कंप मच गया, जब डिप्पु सिंह ठाकुर के घर में करीब 7 फीट लंबा और 13 किलो वजनी अजगर दिखाई दिया। घर के अंदर अजगर को देखकर परिवार के लोगों में अफरा-तफरी मच गई।
घटना की सूचना मिलते ही सर्प रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और सावधानीपूर्वक अजगर का सुरक्षित रेस्क्यू किया। रेस्क्यू के बाद अजगर को सुरक्षित रूप से जंगल में छोड़ दिया गया।
सर्प रेस्क्यू टीम ने बताया कि इसे इंडियन रॉक पाइथन कहा जाता है, जिसे ग्रामीण भाषा में अजगर कहते हैं। अजगर के रेस्क्यू के दौरान मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। घर में 7 फीट लंबे और 13 किलो वजनी अजगर के मिलने से कुपिया गांव में काफी देर तक हलचल बनी रही।

Koushal Tiwari, Katni (Madhya Pradesh)
नाम: कौशल तिवारी
वर्तमान पद: रिपोर्टर
कार्यक्षेत्र: कटनी (मध्य प्रदेश)
बीट (मुख्य विषय): स्थानीय समाचार
परिचय
कौशल तिवारी मध्य प्रदेश के कटनी क्षेत्र के स्थानीय रिपोर्टर हैं। वह मुख्य रूप से कटनी जिले और उसके आस-पास के क्षेत्रों से जुड़े स्थानीय समाचारों, सामाजिक सरोकारों और क्षेत्रीय जनहित के मुद्दों की नियमित कवरेज करते हैं।
पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)
कौशल तिवारी को डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कार्य करने का अनुभव है। वह इससे पूर्व 'पब्लिक ऐप न्यूज़' (Public App News) के साथ जुड़कर क्षेत्रीय समाचारों की ग्राउंड रिपोर्टिंग कर चुके हैं।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
उन्होंने अपनी शिक्षा 12वीं (हायर सेकेंडरी) तक पूरी की है।
