कटनी जिले की रीठी पुलिस ने नशे के खिलाफ जनजागरण अभियान चलाते हुए घुमंतू-झोपड़ियों और ढाबों में भीख मांगने वाले लोगों के बीच पहुंचकर उन्हें नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया। इस दौरान लोगों को नशा छोड़ने की शपथ भी दिलाई गई और समाज को नशा मुक्त बनाने का संदेश दिया गया।



पुलिस अधीक्षक कटनी के निर्देशन एवं थाना प्रभारी रीठी के मार्गदर्शन में संचालित इस विशेष अभियान के तहत पुलिस टीम ने समाज के उन वर्गों तक पहुंच बनाई, जो सामान्यतः ऐसे जागरूकता अभियानों से दूर रह जाते हैं। अभियान के दौरान पुलिस अधिकारियों ने लोगों को बताया कि नशा केवल स्वास्थ्य के लिए ही नहीं, बल्कि परिवार और पूरे समाज के लिए भी गंभीर खतरा है।

अभियान के दौरान नागरिकों को “नशे से दूरी, जीवन के लिए जरूरी” का संदेश दिया गया। साथ ही उपस्थित सभी लोगों को नशा न करने, दूसरों को भी नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करने तथा समाज को नशा मुक्त बनाने की सामूहिक शपथ दिलाई गई।

रीठी पुलिस ने विशेष रूप से घुमंतू-झोपड़ियों एवं ढाबों के आसपास रहने वाले लोगों को नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराया। इसके साथ ही किसी भी प्रकार के अवैध नशे की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की। पुलिस ने स्पष्ट किया कि नशे के खिलाफ यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

रीठी पुलिस की इस मानवीय और सामाजिक पहल की क्षेत्र में सराहना हो रही है। पुलिस का उद्देश्य केवल अपराध पर नियंत्रण करना ही नहीं, बल्कि समाज को नशा मुक्त और सुरक्षित बनाना भी है। कैमरे के साथ कौशल तिवारी, रीठी, कटनी।

Koushal Tiwari, Katni (Madhya Pradesh)

Koushal Tiwari, Katni (Madhya Pradesh)

नाम: कौशल तिवारी

वर्तमान पद: रिपोर्टर

कार्यक्षेत्र: कटनी (मध्य प्रदेश)

बीट (मुख्य विषय): स्थानीय समाचार

परिचय 

कौशल तिवारी मध्य प्रदेश के कटनी क्षेत्र के स्थानीय रिपोर्टर हैं। वह मुख्य रूप से कटनी जिले और उसके आस-पास के क्षेत्रों से जुड़े स्थानीय समाचारों, सामाजिक सरोकारों और क्षेत्रीय जनहित के मुद्दों की नियमित कवरेज करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

कौशल तिवारी को डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कार्य करने का अनुभव है। वह इससे पूर्व 'पब्लिक ऐप न्यूज़' (Public App News) के साथ जुड़कर क्षेत्रीय समाचारों की ग्राउंड रिपोर्टिंग कर चुके हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने अपनी शिक्षा 12वीं (हायर सेकेंडरी) तक पूरी की है।

Next Story