कटनी पुलिस परिवार के लिए सोमवार का दिन गौरव और सम्मान का रहा, जब पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा (भा.पु.से.) ने पदोन्नत अधिकारियों के कंधों पर नए पद के सितारे लगाकर उन्हें बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं प्रेषित कीं। इस गरिमामय समारोह में पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने तालियों की गड़गड़ाहट के बीच अपने पदोन्नत साथियों का उत्साहपूर्वक स्वागत किया। समारोह के दौरान सूबेदार अंजू लकड़ा, सूबेदार संजीव रावत, सूबेदार उमेश दुबे, स्टेनो रमेश विश्वकर्मा, उपनिरीक्षक (फिंगरप्रिंट) अखिलेश प्यासी तथा प्रधान आरक्षक (कंप्यूटर) लवकुश पटेल को उनकी पदोन्नति पर सम्मानित किया गया। विशेष रूप से, पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा ने कार्यवाहक उप पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) रत्नेश मिश्रा को उप पुलिस अधीक्षक के पद पर पदोन्नत होने पर बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की।

अपने संबोधन में एसपी अभिनय विश्वकर्मा ने स्पष्ट किया कि पदोन्नति केवल पद में वृद्धि नहीं, बल्कि यह जिम्मेदारियों और जनता के विश्वास को और अधिक मजबूती से निभाने का अवसर है। उन्होंने कहा कि सभी पदोन्नत अधिकारियों ने अपने सेवाकाल में कानून-व्यवस्था बनाए रखने, अपराध नियंत्रण और जनसेवा के क्षेत्र में सराहनीय कार्य किए हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि ये अधिकारी भविष्य में भी अपनी कार्यकुशलता, ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा से पुलिस विभाग की प्रतिष्ठा को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएंगे। समारोह में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य, उप पुलिस अधीक्षक रत्नेश मिश्रा और रक्षित निरीक्षक संध्या राजपूत सहित पुलिस विभाग के अनेक अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। यह आयोजन उत्साह, सम्मान और नई जिम्मेदारियों के संकल्प के साथ संपन्न हुआ।

Koushal Tiwari, Katni (Madhya Pradesh)

Koushal Tiwari, Katni (Madhya Pradesh)

नाम: कौशल तिवारी

वर्तमान पद: रिपोर्टर

कार्यक्षेत्र: कटनी (मध्य प्रदेश)

बीट (मुख्य विषय): स्थानीय समाचार

परिचय 

कौशल तिवारी मध्य प्रदेश के कटनी क्षेत्र के स्थानीय रिपोर्टर हैं। वह मुख्य रूप से कटनी जिले और उसके आस-पास के क्षेत्रों से जुड़े स्थानीय समाचारों, सामाजिक सरोकारों और क्षेत्रीय जनहित के मुद्दों की नियमित कवरेज करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

कौशल तिवारी को डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कार्य करने का अनुभव है। वह इससे पूर्व 'पब्लिक ऐप न्यूज़' (Public App News) के साथ जुड़कर क्षेत्रीय समाचारों की ग्राउंड रिपोर्टिंग कर चुके हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने अपनी शिक्षा 12वीं (हायर सेकेंडरी) तक पूरी की है।

Next Story