कटनी जिले में नशा मुक्ति अभियान के तहत कुठला पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 1 किलो 295 ग्राम अवैध गांजा के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना प्रभारी निरीक्षक अखलेश दाहिया के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई में पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब 20 हजार रुपये कीमत का गांजा जब्त किया।

पुलिस के अनुसार, 20 जुलाई की रात कस्बा क्षेत्र में गश्त के दौरान अमराडांड मोड़ स्थित यात्री प्रतीक्षालय के पास एक संदिग्ध युवक पुलिस को देखकर अपने पास रखी थैली छिपाने और वहां से बचकर निकलने का प्रयास करने लगा। उसकी गतिविधियां संदिग्ध लगने पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया और राहगीर साक्षियों की मौजूदगी में उसकी तलाशी ली।

तलाशी के दौरान काले रंग की पॉलीथीन में हरे रंग का पत्तीदार, कलीयुक्त और बीजयुक्त तीव्र गंध वाला पदार्थ मिला, जिसकी पहचान गांजा के रूप में हुई। तौल करने पर उसका वजन 1 किलो 295 ग्राम पाया गया। पुलिस ने पूरे मामले में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई करते हुए अवैध गांजा जब्त कर लिया।

पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम मंगतराम पटेल उर्फ गुलसन (34 वर्ष), निवासी हरदुआ, थाना कुठला, जिला कटनी बताया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 623/26 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 में मामला दर्ज किया और उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक अखलेश दाहिया के नेतृत्व में उप निरीक्षक अनिल यादव, प्रधान आरक्षक अजय यादव, आरक्षक विजय प्रजापति सहित पुलिस स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही।

कटनी पुलिस का कहना है कि जिले को नशामुक्त बनाने के उद्देश्य से नशे के कारोबार पर लगातार शिकंजा कसा जा रहा है और ऐसे अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेंगे।

Koushal Tiwari, Katni (Madhya Pradesh)

Koushal Tiwari, Katni (Madhya Pradesh)

नाम: कौशल तिवारी

वर्तमान पद: रिपोर्टर

कार्यक्षेत्र: कटनी (मध्य प्रदेश)

बीट (मुख्य विषय): स्थानीय समाचार

परिचय 

कौशल तिवारी मध्य प्रदेश के कटनी क्षेत्र के स्थानीय रिपोर्टर हैं। वह मुख्य रूप से कटनी जिले और उसके आस-पास के क्षेत्रों से जुड़े स्थानीय समाचारों, सामाजिक सरोकारों और क्षेत्रीय जनहित के मुद्दों की नियमित कवरेज करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

कौशल तिवारी को डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कार्य करने का अनुभव है। वह इससे पूर्व 'पब्लिक ऐप न्यूज़' (Public App News) के साथ जुड़कर क्षेत्रीय समाचारों की ग्राउंड रिपोर्टिंग कर चुके हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने अपनी शिक्षा 12वीं (हायर सेकेंडरी) तक पूरी की है।

Next Story