कटनी जिले की रीठी थाना पुलिस ने महज 48 घंटे के भीतर अपहृत युवती को सकुशल दस्तयाब कर अपहरण के मामले में दो आरोपियों को इंदौर से गिरफ्तार करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस की त्वरित कार्रवाई की क्षेत्र में सराहना की जा रही है।

यह कार्रवाई कटनी पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई, जिसके अंतर्गत अपहृत बालक-बालिकाओं को सकुशल दस्तयाब करने के निर्देश दिए गए हैं। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य एवं उप पुलिस अधीक्षक रत्नेश मिश्रा के मार्गदर्शन में रीठी थाना प्रभारी मोहम्मद शाहिद खान के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया।

पुलिस के अनुसार, प्रार्थी ने रीठी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी पुत्री को दो अज्ञात व्यक्ति बोलेरो वाहन में जबरन बैठाकर ले गए हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 87 के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की।

तकनीकी साक्ष्यों, मुखबिरों से प्राप्त सूचना और लगातार की गई पड़ताल के आधार पर रीठी पुलिस की टीम इंदौर पहुंची, जहां से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने अपहृत युवती को भी सकुशल बरामद कर सुरक्षित उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी मोहम्मद शाहिद खान, उप निरीक्षक दिनेश चौहान, प्रधान आरक्षक राम पाठक, आरक्षक अनूप सिंह और आरक्षक अमन सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही। रीठी पुलिस की इस त्वरित और सफल कार्रवाई से आमजन में पुलिस के प्रति विश्वास और अधिक मजबूत हुआ।

Koushal Tiwari, Katni (Madhya Pradesh)

Koushal Tiwari, Katni (Madhya Pradesh)

नाम: कौशल तिवारी

वर्तमान पद: रिपोर्टर

कार्यक्षेत्र: कटनी (मध्य प्रदेश)

बीट (मुख्य विषय): स्थानीय समाचार

परिचय 

कौशल तिवारी मध्य प्रदेश के कटनी क्षेत्र के स्थानीय रिपोर्टर हैं। वह मुख्य रूप से कटनी जिले और उसके आस-पास के क्षेत्रों से जुड़े स्थानीय समाचारों, सामाजिक सरोकारों और क्षेत्रीय जनहित के मुद्दों की नियमित कवरेज करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

कौशल तिवारी को डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कार्य करने का अनुभव है। वह इससे पूर्व 'पब्लिक ऐप न्यूज़' (Public App News) के साथ जुड़कर क्षेत्रीय समाचारों की ग्राउंड रिपोर्टिंग कर चुके हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने अपनी शिक्षा 12वीं (हायर सेकेंडरी) तक पूरी की है।

Next Story