कटनी: बिलहरी पुलिस ने 10 किलो गांजे के साथ तस्कर को दबोचा, डेढ़ लाख की खेप जब्त
कटनी के बिलहरी थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 10 किलो गांजे के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। बरामद नशे की खेप की कीमत डेढ़ लाख रुपये है। आरोपी को एनडीपीएस एक्ट के तहत जेल भेज दिया गया है। जानें पूरी खबर।

कटनी के बिलहरी पुलिस थाने के बाहर पुलिस अधिकारी और हिरासत में लिया गया आरोपी, जिसके पास गांजे से भरी बोरी मौजूद है।
कटनी जिले में नशे के अवैध कारोबार पर प्रहार करते हुए बिलहरी पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 10 किलोग्राम अवैध गांजे के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है, जिसकी बाजार में अनुमानित कीमत करीब 1 लाख 50 हजार रुपये आंकी गई है। यह कार्रवाई जिले में नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत अंजाम दी गई है।
घटना के संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य, नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती नेहा पच्चीसिया तथा कुठला थाना प्रभारी निरीक्षक अखिलेश दहिया के मार्गदर्शन में बिलहरी चौकी प्रभारी उप निरीक्षक सुयश पाण्डेय के नेतृत्व में पुलिस टीम क्षेत्र में नियमित गश्त पर थी। इसी दौरान टीम को मुरावल चौराहा से बड़खेरा रोड स्थित फायरिंग रेंज के पास एक युवक संदिग्ध परिस्थिति में प्लास्टिक की बोरी लिए दिखाई दिया। पुलिस को देखते ही युवक ने छिपने का प्रयास किया, जिसे सतर्क पुलिस कर्मियों ने तत्काल घेराबंदी कर पकड़ लिया।
पकड़े गए आरोपी ने पूछताछ में अपना नाम गोया पवार (22 वर्ष) निवासी ग्राम पड़रिया कला, थाना शाहपुरा, जिला डिंडौरी बताया, जो वर्तमान में ग्राम दरोड़ी, थाना बरही, जिला कटनी में निवासरत है। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 10 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने मौके पर ही मादक पदार्थ को जब्त कर आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 595/26 के तहत धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज किया है।
वैधानिक कार्यवाही के उपरांत आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहाँ से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है। इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी अखिलेश दहिया, चौकी प्रभारी सुयश पाण्डेय, उप निरीक्षक दामोदर राव, प्रधान आरक्षक भरत विश्वकर्मा, आरक्षक उमाकांत तिवारी, दिलकेश्वर सिंह, लव उपाध्याय, सौरभ जैन तथा सैनिक धनेंद्र त्रिपाठी की भूमिका महत्वपूर्ण रही। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में नशे का कारोबार करने वालों में हड़कंप मच गया है।

Koushal Tiwari, Katni (Madhya Pradesh)
नाम: कौशल तिवारी
वर्तमान पद: रिपोर्टर
कार्यक्षेत्र: कटनी (मध्य प्रदेश)
बीट (मुख्य विषय): स्थानीय समाचार
परिचय
कौशल तिवारी मध्य प्रदेश के कटनी क्षेत्र के स्थानीय रिपोर्टर हैं। वह मुख्य रूप से कटनी जिले और उसके आस-पास के क्षेत्रों से जुड़े स्थानीय समाचारों, सामाजिक सरोकारों और क्षेत्रीय जनहित के मुद्दों की नियमित कवरेज करते हैं।
पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)
कौशल तिवारी को डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कार्य करने का अनुभव है। वह इससे पूर्व 'पब्लिक ऐप न्यूज़' (Public App News) के साथ जुड़कर क्षेत्रीय समाचारों की ग्राउंड रिपोर्टिंग कर चुके हैं।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
उन्होंने अपनी शिक्षा 12वीं (हायर सेकेंडरी) तक पूरी की है।
