कटनी जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कुठला थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 2 किलो 600 ग्राम अवैध गांजा के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मादक पदार्थ जब्त कर आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देश तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य और नगर पुलिस अधीक्षक नेहा पच्चीसिया के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक अखलेश दाहिया के नेतृत्व में की गई।

पुलिस के अनुसार, पेट्रोलिंग के दौरान ग्राम बिलहरी से बड़खेरा जाने वाले मार्ग पर बहुड़ा नदी पुल के पास एक संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दिया। पुलिस को देखकर उसने छिपने का प्रयास किया, जिसके बाद पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया।

पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना नाम जितेन्द्र सिंह ठाकुर उर्फ मज्जुल ठाकुर, उम्र 41 वर्ष, निवासी ग्राम बिलहरी, थाना कुठला, जिला कटनी बताया।

आरोपी के पास मौजूद नीले रंग के कपड़े के थैले की तलाशी लेने पर उसमें 2 किलो 600 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। जब्त किए गए गांजे की अनुमानित कीमत करीब 37 हजार रुपये बताई गई है। पुलिस ने मादक पदार्थ जब्त कर आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 के तहत प्रकरण दर्ज किया।

कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

इस कार्रवाई में उप निरीक्षक अनिल यादव, प्रधान आरक्षक रामाश्रय सिंह, अजय यादव तथा आरक्षक पुष्पेन्द्र त्रिपाठी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

कटनी पुलिस का कहना है कि जिले में नशे के कारोबार के खिलाफ ऐसी कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी। पुलिस ने आम नागरिकों से भी अपील की है कि नशे से जुड़ी किसी भी गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।

Koushal Tiwari, Katni (Madhya Pradesh)

Koushal Tiwari, Katni (Madhya Pradesh)

नाम: कौशल तिवारी

वर्तमान पद: रिपोर्टर

कार्यक्षेत्र: कटनी (मध्य प्रदेश)

बीट (मुख्य विषय): स्थानीय समाचार

परिचय 

कौशल तिवारी मध्य प्रदेश के कटनी क्षेत्र के स्थानीय रिपोर्टर हैं। वह मुख्य रूप से कटनी जिले और उसके आस-पास के क्षेत्रों से जुड़े स्थानीय समाचारों, सामाजिक सरोकारों और क्षेत्रीय जनहित के मुद्दों की नियमित कवरेज करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

कौशल तिवारी को डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कार्य करने का अनुभव है। वह इससे पूर्व 'पब्लिक ऐप न्यूज़' (Public App News) के साथ जुड़कर क्षेत्रीय समाचारों की ग्राउंड रिपोर्टिंग कर चुके हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने अपनी शिक्षा 12वीं (हायर सेकेंडरी) तक पूरी की है।

Next Story