कटनी: 5 साल से फरार हत्या का आरोपी रूलबाबू पारधी इटारसी से गिरफ्तार
2022 के चरसलाल पारधी हत्याकांड में शामिल आरोपी ठिकाना बदलकर पुलिस को चकमा दे रहा था, साइबर सेल की मदद से पकड़ा गया।

तस्वीर में पुलिसकर्मी एक आरोपी को गिरफ्तार कर पुलिस स्टेशन के बाहर खड़े हैं।
कटनी/रीठी पुलिस ने हत्या के मामले में पिछले 5 वर्षों से फरार चल रहे आरोपी रूलबाबू पारधी को इटारसी रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने विश्वसनीय सूचना के आधार पर दबिश देकर आरोपी को पकड़ा। आरोपी की गिरफ्तारी लंबे समय से चल रही तलाश के बाद हुई है।
मामला 2 फरवरी 2022 का है। जांच में सामने आया था कि जोनस लाल पारधी, रूलबाबू पारधी और चंसूर उर्फ बिस्किटलाल पारधी ने लोहे की रॉड और बरछी से मारपीट कर चरसलाल पारधी की हत्या कर दी थी। बीच-बचाव करने आए दो अन्य लोगों के साथ भी आरोपियों ने मारपीट की थी।
घटना के बाद तीनों आरोपी फरार हो गए थे। लगातार तलाश के बावजूद स्थायी ठिकाना नहीं होने के कारण आरोपियों को पकड़ना पुलिस के लिए चुनौती बना हुआ था। मामले में न्यायालय में फरारी चालान भी पेश किया गया था।
इसी बीच रीठी पुलिस को सूचना मिली कि फरार आरोपी रूलबाबू पारधी इटारसी में मौजूद है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम इटारसी पहुंची और रेलवे स्टेशन के पास घेराबंदी कर आरोपी को 5 वर्ष बाद गिरफ्तार कर लिया।
आरोपी के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय में पेश किया जा रहा है। पुलिस की इस कार्रवाई में निरीक्षक मोहम्मद शाहिद, उप निरीक्षक दिनेश चौहान, प्रधान आरक्षक अजय मेहरा, प्रधान आरक्षक नितेश दुबे, आरक्षक शमशेर सिंह, आरक्षक अमन सिंह एवं साइबर सेल से शुभम गौतम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Koushal Tiwari, Katni (Madhya Pradesh)
नाम: कौशल तिवारी
वर्तमान पद: रिपोर्टर
कार्यक्षेत्र: कटनी (मध्य प्रदेश)
बीट (मुख्य विषय): स्थानीय समाचार
परिचय
कौशल तिवारी मध्य प्रदेश के कटनी क्षेत्र के स्थानीय रिपोर्टर हैं। वह मुख्य रूप से कटनी जिले और उसके आस-पास के क्षेत्रों से जुड़े स्थानीय समाचारों, सामाजिक सरोकारों और क्षेत्रीय जनहित के मुद्दों की नियमित कवरेज करते हैं।
पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)
कौशल तिवारी को डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कार्य करने का अनुभव है। वह इससे पूर्व 'पब्लिक ऐप न्यूज़' (Public App News) के साथ जुड़कर क्षेत्रीय समाचारों की ग्राउंड रिपोर्टिंग कर चुके हैं।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
उन्होंने अपनी शिक्षा 12वीं (हायर सेकेंडरी) तक पूरी की है।
