कटनी जिले के बरही थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम खितौली स्थित नेताजी सुभाषचंद्र बोस छात्रावास की दो नाबालिग छात्राओं के कथित अपहरण का मामला सामने आने के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। दोनों छात्राएं कक्षा सातवीं की हैं। छात्राओं का आरोप है कि दो नकाबपोश बाइक सवार युवकों ने उन्हें नशीला पदार्थ सुंघाकर अपने साथ ले गए। वहीं, पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

छात्राओं के अनुसार, बुधवार को वे रोज की तरह स्कूल गई थीं। दोपहर के भोजन अवकाश के दौरान वे एक किराना दुकान पर पहुंचीं। इसी दौरान कथित तौर पर दो नकाबपोश बाइक सवार युवकों ने उनका अपहरण कर लिया। छात्राओं का कहना है कि जब उन्हें होश आया तो वे बरही के मेला ग्राउंड में थीं।

छात्राओं ने बताया कि इसके बाद वे किसी तरह वहां से निकलकर बरही-विजयराघवगढ़ मार्ग पर पहुंचीं। रास्ते में उन्हें एक परिचित ऑटो चालक मिला, जिसे उन्होंने पूरी घटना की जानकारी दी। इसके बाद ऑटो चालक उन्हें ग्राम देवरा लेकर पहुंचा, जहां एक छात्रा के रिश्तेदार और ग्राम सरपंच के माध्यम से पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलने पर पुलिस दोनों छात्राओं को बरही थाना ले आई।

घटना की जानकारी मिलते ही छात्राओं के परिजन भी बरही थाना पहुंच गए। छात्राओं का यह भी आरोप है कि घटना से एक दिन पहले दो नकाबपोश युवकों ने उन्हें धमकी दी थी। उन्होंने इसकी जानकारी छात्रावास में ट्यूशन पढ़ाने वाली शिक्षिका को दी थी और परिजनों को सूचित करने का आग्रह भी किया था।

इधर, बरही थाना प्रभारी ने प्रारंभिक जांच में इसे छात्राओं के छात्रावास से भागने की साजिश होने की आशंका जताई है। हालांकि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी का माहौल है और पुलिस मामले के हर पहलू की पड़ताल में जुटी हुई है।

Koushal Tiwari, Katni (Madhya Pradesh)

Koushal Tiwari, Katni (Madhya Pradesh)

नाम: कौशल तिवारी

वर्तमान पद: रिपोर्टर

कार्यक्षेत्र: कटनी (मध्य प्रदेश)

बीट (मुख्य विषय): स्थानीय समाचार

परिचय 

कौशल तिवारी मध्य प्रदेश के कटनी क्षेत्र के स्थानीय रिपोर्टर हैं। वह मुख्य रूप से कटनी जिले और उसके आस-पास के क्षेत्रों से जुड़े स्थानीय समाचारों, सामाजिक सरोकारों और क्षेत्रीय जनहित के मुद्दों की नियमित कवरेज करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

कौशल तिवारी को डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कार्य करने का अनुभव है। वह इससे पूर्व 'पब्लिक ऐप न्यूज़' (Public App News) के साथ जुड़कर क्षेत्रीय समाचारों की ग्राउंड रिपोर्टिंग कर चुके हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने अपनी शिक्षा 12वीं (हायर सेकेंडरी) तक पूरी की है।

Next Story