कटनी एमईएस कॉलोनी में कास्मेटिक कारोबारी के सूने मकान से 5 लाख की चोरी, पुलिस पर बढ़ा दबाव
कटनी के माधवनगर स्थित एमईएस कॉलोनी में कास्मेटिक कारोबारी के सूने मकान से करीब 5 लाख की चोरी हुई। नकदी और जेवरात ले उड़े चोर, पुलिस जांच में जुटी।

तस्वीर में माधवनगर के एक मकान के भीतर फर्श पर बिखरा हुआ घरेलू सामान, कपड़े और खाली बैग दिखाई दे रहे हैं।
कटनी में चोरी और चाकूबाजी की लगातार सामने आ रही घटनाएं पुलिस के लिए बड़ी चुनौती बनी हुई हैं। पुलिस की लाख कोशिशों के बावजूद न तो चाकूबाजी की वारदातों पर रोक लग पा रही है और न ही चोरी की घटनाओं पर अंकुश लग रहा है। पिछली कई चोरी की वारदातों में शामिल आरोपियों का अब तक सुराग नहीं लग पाया था कि उपनगरीय क्षेत्र माधवनगर की एमईएस कॉलोनी में एक और बड़ी चोरी की घटना सामने आ गई।
जानकारी के अनुसार, एमईएस कॉलोनी स्थित कास्मेटिक कारोबारी अनिल कलवानी के सूने मकान को अज्ञात चोरों ने निशाना बनाया। चोर घर से लगभग 1 लाख 95 हजार रुपये नकद सहित सोने-चांदी के जेवर लेकर फरार हो गए। पीड़ित के अनुसार चोरी गई संपत्ति की कुल कीमत लगभग 5 लाख रुपये है। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है।
कास्मेटिक कारोबारी अनिल कलवानी ने बताया कि वह अपनी पत्नी और बच्चों के साथ मकान में ताला लगाकर ससुराल गए हुए थे। इसी दौरान 6 और 7 जुलाई की दरम्यानी रात अज्ञात चोरों ने सूने मकान में धावा बोला। चोरों ने घर के अंदर रखी अलमारी से 1 लाख 95 हजार रुपये नकद, सोने की चेन, लॉकेट, कान की बाली सहित अन्य सामान चोरी कर लिया और मौके से फरार हो गए।
अनिल कलवानी ने बताया कि परिवार सहित ससुराल से वापस लौटने पर उन्हें मकान में चोरी होने की जानकारी मिली। इसके बाद उन्होंने तत्काल माधवनगर पुलिस को सूचना दी। उन्होंने बताया कि वह शिकायत लेकर माधवनगर थाने पहुंचे, जहां मौजूद स्टाफ ने उन्हें बताया कि थाना प्रभारी के आने के बाद एफआईआर दर्ज की जाएगी।
इस घटना के सामने आने के बाद क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल फिर खड़े हो गए हैं। वहीं पुलिस के सामने अब इस नई चोरी की वारदात का खुलासा करने और आरोपियों तक पहुंचने की चुनौती भी बढ़ गई है।

Koushal Tiwari, Katni (Madhya Pradesh)
नाम: कौशल तिवारी
वर्तमान पद: रिपोर्टर
कार्यक्षेत्र: कटनी (मध्य प्रदेश)
बीट (मुख्य विषय): स्थानीय समाचार
परिचय
कौशल तिवारी मध्य प्रदेश के कटनी क्षेत्र के स्थानीय रिपोर्टर हैं। वह मुख्य रूप से कटनी जिले और उसके आस-पास के क्षेत्रों से जुड़े स्थानीय समाचारों, सामाजिक सरोकारों और क्षेत्रीय जनहित के मुद्दों की नियमित कवरेज करते हैं।
पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)
कौशल तिवारी को डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कार्य करने का अनुभव है। वह इससे पूर्व 'पब्लिक ऐप न्यूज़' (Public App News) के साथ जुड़कर क्षेत्रीय समाचारों की ग्राउंड रिपोर्टिंग कर चुके हैं।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
उन्होंने अपनी शिक्षा 12वीं (हायर सेकेंडरी) तक पूरी की है।
