कटनी में आकाशीय बिजली गिरने से बुजुर्ग महिला की मौत, खेत में बीन रही थीं आम
मध्य प्रदेश के कटनी जिले के थानोरा गांव में खराब मौसम के दौरान बिजली गिरने से 64 वर्षीय सुशीला बाई गंभीर रूप से झुलस गईं, जिन्होंने अस्पताल में दम तोड़ दिया।

तस्वीर में (बाएं से दाएं) एक नागरिक कुर्सी पर बैठा है, जबकि उनके पीछे दो पुलिसकर्मी खाकी वर्दी में मेज और कुर्सी पर बैठे हुए कागजी कार्रवाई कर रहे हैं।
कटनी जिले के रीठी थाना क्षेत्र के ग्राम थानोरा में आकाशीय बिजली गिरने से 64 वर्षीय बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। महिला खेत में आम बीन रही थीं, तभी तेज गर्जना के साथ उन पर आकाशीय बिजली गिर गई। गंभीर हालत में उन्हें पहले रीठी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और बाद में जिला अस्पताल कटनी रेफर किया गया, जहां शनिवार सुबह उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार, शुक्रवार शाम क्षेत्र में मौसम बदला हुआ था। ग्राम थानोरा निवासी सुशीला बाई, पति राजभान, अपने खेत में गिरे हुए आम बीन रही थीं। इसी दौरान तेज गर्जना के साथ आकाशीय बिजली उन पर गिर गई। बिजली की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से झुलस गईं और मौके पर ही अचेत होकर गिर पड़ीं।
घटना की सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे तथा उन्हें तत्काल रीठी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने जिला अस्पताल कटनी रेफर कर दिया, जहां शनिवार सुबह उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।
महिला की मौत की सूचना मिलने पर जिला अस्पताल चौकी पुलिस ने शून्य पर मर्ग कायम कर केस डायरी रीठी थाना भेज दी। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया। मामले की जांच जारी है। यह घटना एक बार फिर खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों पर रहने के जोखिम को उजागर करती है।

Koushal Tiwari, Katni (Madhya Pradesh)
नाम: कौशल तिवारी
वर्तमान पद: रिपोर्टर
कार्यक्षेत्र: कटनी (मध्य प्रदेश)
बीट (मुख्य विषय): स्थानीय समाचार
परिचय
कौशल तिवारी मध्य प्रदेश के कटनी क्षेत्र के स्थानीय रिपोर्टर हैं। वह मुख्य रूप से कटनी जिले और उसके आस-पास के क्षेत्रों से जुड़े स्थानीय समाचारों, सामाजिक सरोकारों और क्षेत्रीय जनहित के मुद्दों की नियमित कवरेज करते हैं।
पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)
कौशल तिवारी को डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कार्य करने का अनुभव है। वह इससे पूर्व 'पब्लिक ऐप न्यूज़' (Public App News) के साथ जुड़कर क्षेत्रीय समाचारों की ग्राउंड रिपोर्टिंग कर चुके हैं।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
उन्होंने अपनी शिक्षा 12वीं (हायर सेकेंडरी) तक पूरी की है।
