कटनी जिले की कुठला पुलिस ने चाकू की नोक पर हुई लूट की वारदात का महज चंद घंटों में खुलासा करते हुए तीन विधि उल्लंघनकारी नाबालिग बालकों को पकड़ लिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटी गई नकदी, वारदात में प्रयुक्त दो चाकू और बर्गमैन स्कूटी जब्त की है।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य और नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती नेहा पच्चीसिया के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक अखलेश दाहिया के नेतृत्व में की गई।

घटना के संबंध में पीड़ित दुर्गेश चौधरी निवासी ग्राम सुडौरा जिला पन्ना ने पुलिस को बताया कि वह अपनी भाभी और छह माह की भतीजी को हैदराबाद जाने वाली बस में बैठाने के लिए ऑटो से शिवम ढाबा बायपास जा रहा था। इसी दौरान चाका ब्रिज के आगे बिना नंबर की काले रंग की बर्गमैन स्कूटी पर सवार तीन युवकों ने ऑटो को रोक लिया।







आरोपियों ने चाकू अड़ाकर फरियादी, उसकी भाभी और ऑटो चालक को धमकाया तथा उनके साथ मारपीट की। इसके बाद आरोपियों ने फरियादी से छह हजार रुपये और ऑटो चालक से तीन सौ रुपये लूट लिए।

घटना के दौरान फरियादी ने एक आरोपी के हाथ पर "मनु" तथा दूसरे के हाथ पर "ॐ" और "यादव जी" गुदा हुआ देखा था। जांच के दौरान यही जानकारी पुलिस के लिए अहम सुराग साबित हुई।

रिपोर्ट दर्ज होने के बाद कुठला पुलिस ने तकनीकी और पारंपरिक जांच के माध्यम से आरोपियों की पहचान की और 20 जुलाई को तीनों नाबालिगों को पकड़ लिया। पूछताछ में तीनों विधि उल्लंघनकारी बालकों ने लूट की वारदात को कबूल कर लिया।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटी गई रकम, वारदात में इस्तेमाल किए गए दो चाकू और बर्गमैन स्कूटी जब्त कर ली। इसके बाद तीनों विधि उल्लंघनकारी बालकों को किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश किया गया, जहां से उन्हें बाल संप्रेक्षण गृह जबलपुर भेज दिया गया।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक अखलेश दाहिया सहित उप निरीक्षक विनोद सिंह, प्रधान आरक्षक अजय यादव, रामेश्वर सिंह, अजीत मिश्रा, सुनील पाण्डेय, ताहिर खान, राहुल मिश्रा, आरक्षक पुष्पेन्द्र त्रिपाठी, हर्षुल मिश्रा, अभय यादव, करण सिंह, विजय प्रजापति, मनोज राजपूत एवं अन्य पुलिस स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही।

कुठला पुलिस की त्वरित कार्रवाई से चाकू की नोक पर लूट करने वाले आरोपियों को जल्द ही कानून के दायरे में लाया गया। इस कार्रवाई ने एक बार फिर स्पष्ट किया कि अपराध करने वालों पर पुलिस की नजर बनी हुई है और वे लंबे समय तक कानून की पकड़ से बच नहीं सकते। कैमरे के साथ कौशल तिवारी, कटनी।

Koushal Tiwari, Katni (Madhya Pradesh)

Koushal Tiwari, Katni (Madhya Pradesh)

नाम: कौशल तिवारी

वर्तमान पद: रिपोर्टर

कार्यक्षेत्र: कटनी (मध्य प्रदेश)

बीट (मुख्य विषय): स्थानीय समाचार

परिचय 

कौशल तिवारी मध्य प्रदेश के कटनी क्षेत्र के स्थानीय रिपोर्टर हैं। वह मुख्य रूप से कटनी जिले और उसके आस-पास के क्षेत्रों से जुड़े स्थानीय समाचारों, सामाजिक सरोकारों और क्षेत्रीय जनहित के मुद्दों की नियमित कवरेज करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

कौशल तिवारी को डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कार्य करने का अनुभव है। वह इससे पूर्व 'पब्लिक ऐप न्यूज़' (Public App News) के साथ जुड़कर क्षेत्रीय समाचारों की ग्राउंड रिपोर्टिंग कर चुके हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने अपनी शिक्षा 12वीं (हायर सेकेंडरी) तक पूरी की है।

Next Story