कटनी: हरे माधव दरबार के वर्षी महोत्सव को लेकर प्रशासन अलर्ट, व्यवस्थाएं तेज
कलेक्टर और एसपी ने आयोजन स्थल का जायजा लेकर सुरक्षा, पार्किंग और पेयजल आपूर्ति सुचारू रखने के दिए निर्देश।

तस्वीर में कटनी के प्रशासनिक अधिकारी और पुलिस टीम परिसर का निरीक्षण करते हुए।
कटनी के हरे माधव दरबार में 9 और 10 अक्टूबर को आयोजित होने वाले वर्षी महोत्सव को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ के मद्देनजर कलेक्टर आशीष तिवारी और एसपी अभिनय विश्वकर्मा ने आयोजन स्थल का जायजा लेकर सुरक्षा, यातायात और नागरिक सुविधाओं की व्यवस्थाओं को लेकर अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए।
कलेक्टर आशीष तिवारी और एसपी अभिनय विश्वकर्मा ने आयोजन स्थल पर निर्माणाधीन पंडाल, प्रवेश-निकासी मार्ग और पार्किंग व्यवस्था का निरीक्षण किया। इस दौरान रेलवे स्टेशन से आयोजन स्थल तक श्रद्धालुओं की सुरक्षित आवाजाही और यातायात प्रबंधन की व्यवस्थाओं की भी समीक्षा की गई।
प्रशासन ने नगर निगम को पेयजल सहित आवश्यक नागरिक सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। वहीं पुलिस ने वर्षी महोत्सव के दौरान पर्याप्त बल की तैनाती और आपातकालीन व्यवस्थाओं को लेकर तैयारियां शुरू कर दी हैं।
9 और 10 अक्टूबर को होने वाले वर्षी महोत्सव में श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ को देखते हुए प्रशासन की ओर से सुरक्षा, यातायात, प्रवेश-निकासी, पार्किंग और आवश्यक सुविधाओं की तैयारियों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

Koushal Tiwari, Katni (Madhya Pradesh)
नाम: कौशल तिवारी
वर्तमान पद: रिपोर्टर
कार्यक्षेत्र: कटनी (मध्य प्रदेश)
बीट (मुख्य विषय): स्थानीय समाचार
परिचय
कौशल तिवारी मध्य प्रदेश के कटनी क्षेत्र के स्थानीय रिपोर्टर हैं। वह मुख्य रूप से कटनी जिले और उसके आस-पास के क्षेत्रों से जुड़े स्थानीय समाचारों, सामाजिक सरोकारों और क्षेत्रीय जनहित के मुद्दों की नियमित कवरेज करते हैं।
पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)
कौशल तिवारी को डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कार्य करने का अनुभव है। वह इससे पूर्व 'पब्लिक ऐप न्यूज़' (Public App News) के साथ जुड़कर क्षेत्रीय समाचारों की ग्राउंड रिपोर्टिंग कर चुके हैं।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
उन्होंने अपनी शिक्षा 12वीं (हायर सेकेंडरी) तक पूरी की है।
