कटनी में ट्रेनों और रेलवे परिसरों में यात्रियों के सामान की चोरी की घटनाओं पर कार्रवाई करते हुए जीआरपी कटनी ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर 6 लाख 42 हजार 500 रुपये मूल्य का चोरी का सामान बरामद किया है। रेलवे पुलिस की इस कार्रवाई में चोरी के कई मामलों से जुड़े सामान की बरामदगी हुई है।

रेल पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में जीआरपी कटनी रेलवे क्षेत्र में सक्रिय अपराधियों के खिलाफ लगातार अभियान चला रही है। इसी अभियान के दौरान पुलिस ने पूर्व में दर्ज एक मामले में अमित सिंह रघवार और शरद उर्फ गोलू झारिया को गिरफ्तार कर उनसे पूछताछ की।

पुलिस के अनुसार पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों से चोरी की अन्य घटनाओं से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी सामने आई। इसके बाद जांच का दायरा बढ़ाया गया और जीआरपी ने दो अन्य मामलों में चोरी गए सामान की बरामदगी की कार्रवाई की।

आरोपियों की निशानदेही और पूछताछ के आधार पर पुलिस ने एक सोने की अंगूठी, दो जोड़ी चांदी की पायल, अलग-अलग कंपनियों के पांच एंड्रॉयड मोबाइल फोन तथा अन्य सामान जब्त किया। जीआरपी के मुताबिक बरामद संपत्ति की कुल अनुमानित कीमत 6 लाख 42 हजार 500 रुपये है।

जीआरपी ने दोनों आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय में पेश किया। रेलवे पुलिस ने स्पष्ट किया है कि ट्रेनों और रेलवे परिसरों में यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा तथा संदिग्ध गतिविधियों और रेलवे क्षेत्र में अपराध करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Koushal Tiwari, Katni (Madhya Pradesh)

Koushal Tiwari, Katni (Madhya Pradesh)

नाम: कौशल तिवारी

वर्तमान पद: रिपोर्टर

कार्यक्षेत्र: कटनी (मध्य प्रदेश)

बीट (मुख्य विषय): स्थानीय समाचार

परिचय 

कौशल तिवारी मध्य प्रदेश के कटनी क्षेत्र के स्थानीय रिपोर्टर हैं। वह मुख्य रूप से कटनी जिले और उसके आस-पास के क्षेत्रों से जुड़े स्थानीय समाचारों, सामाजिक सरोकारों और क्षेत्रीय जनहित के मुद्दों की नियमित कवरेज करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

कौशल तिवारी को डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कार्य करने का अनुभव है। वह इससे पूर्व 'पब्लिक ऐप न्यूज़' (Public App News) के साथ जुड़कर क्षेत्रीय समाचारों की ग्राउंड रिपोर्टिंग कर चुके हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने अपनी शिक्षा 12वीं (हायर सेकेंडरी) तक पूरी की है।

Next Story