कटनी के एनजेके थाना क्षेत्र स्थित सरसवाही के शासकीय कन्या शिक्षा परिसर में शनिवार को एक साथ 8 से 10 छात्राओं की तबीयत अचानक बिगड़ने से परिसर में हड़कंप मच गया। छात्राओं ने पेट दर्द, सांस लेने में तकलीफ, चक्कर आने और कमजोरी की शिकायत की, जिसके बाद सभी को तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है।

जानकारी के अनुसार, शनिवार दोपहर विद्यालय में कक्षाएं संचालित हो रही थीं। इसी दौरान कक्षा 6 से 10 तक की कुछ छात्राओं ने अचानक असहजता महसूस की। देखते ही देखते प्रभावित छात्राओं की संख्या बढ़कर 8 से 10 हो गई। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए स्कूल प्रबंधन ने तत्काल 108 एंबुलेंस और स्वास्थ्य विभाग को सूचना दी। इसके साथ ही सभी छात्राओं के परिजनों को भी विद्यालय बुलाया गया।

जिला अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने छात्राओं की जांच की। जांच के बाद बताया गया कि अधिकांश छात्राएं डिहाइड्रेशन यानी शरीर में पानी की कमी से पीड़ित हैं। कुछ छात्राओं ने सांस लेने में दिक्कत और चक्कर आने की भी शिकायत की। प्राथमिक उपचार के बाद सभी छात्राओं को वार्ड में भर्ती कर निगरानी में रखा गया है।

डॉ. राजीव द्विवेदी के अनुसार, सभी छात्राओं की हालत अब स्थिर है और वे खतरे से बाहर हैं। फिलहाल जिला अस्पताल में उनका उपचार और चिकित्सकीय निगरानी जारी है।

Koushal Tiwari, Katni (Madhya Pradesh)

Koushal Tiwari, Katni (Madhya Pradesh)

नाम: कौशल तिवारी

वर्तमान पद: रिपोर्टर

कार्यक्षेत्र: कटनी (मध्य प्रदेश)

बीट (मुख्य विषय): स्थानीय समाचार

परिचय 

कौशल तिवारी मध्य प्रदेश के कटनी क्षेत्र के स्थानीय रिपोर्टर हैं। वह मुख्य रूप से कटनी जिले और उसके आस-पास के क्षेत्रों से जुड़े स्थानीय समाचारों, सामाजिक सरोकारों और क्षेत्रीय जनहित के मुद्दों की नियमित कवरेज करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

कौशल तिवारी को डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कार्य करने का अनुभव है। वह इससे पूर्व 'पब्लिक ऐप न्यूज़' (Public App News) के साथ जुड़कर क्षेत्रीय समाचारों की ग्राउंड रिपोर्टिंग कर चुके हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने अपनी शिक्षा 12वीं (हायर सेकेंडरी) तक पूरी की है।

Next Story