लिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्या और एसडीओपी आकांक्षा चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में स्लीमनाबाद थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी नीलेश उर्फ सत्यम उर्फ निहाल चौधरी और मनीष कुशवाहा को गिरफ्तार किया है।

घटना 4 जुलाई की रात करीब 8 से 8:30 बजे की है। फरियादी चैतु प्रसाद कोल उर्फ सनी के अनुसार, उसका भाई दुर्गा कोल गांव की किराना दुकान के पास खड़ा था। तभी विवेक हल्दकर अपने चार साथियों के साथ वहां पहुंचा और पैसों के लेन-देन को लेकर विवाद करने लगा। देखते ही देखते विवाद मारपीट में बदल गया। इसी दौरान आरोपियों में से एक ने पिस्टल निकालकर दुर्गा कोल पर जान से मारने की नीयत से फायर कर दिया। हालांकि, दुर्गा ने आरोपी का हाथ झटक दिया, जिससे गोली ऊपर की ओर निकल गई और बड़ा हादसा टल गया।

फायरिंग की आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। भागने के दौरान दो आरोपी बाइक सहित गिर पड़े, जिन्हें पुलिस ने मौके से पकड़ लिया, जबकि तीन आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी नीलेश चौधरी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त पिस्टल और पांच जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।

पुलिस ने मामले में भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर आरोपियों को न्यायालय में पेश कर दिया है। वहीं मुख्य आरोपी विवेक हल्दकर, शुभम कोरी और एक अन्य फरार आरोपी की तलाश जारी है।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी सुदेश कुमार सहित स्लीमनाबाद थाना पुलिस की टीम की सराहनीय भूमिका रही।

Koushal Tiwari, Katni (Madhya Pradesh)

Koushal Tiwari, Katni (Madhya Pradesh)

नाम: कौशल तिवारी

वर्तमान पद: रिपोर्टर

कार्यक्षेत्र: कटनी (मध्य प्रदेश)

बीट (मुख्य विषय): स्थानीय समाचार

परिचय 

कौशल तिवारी मध्य प्रदेश के कटनी क्षेत्र के स्थानीय रिपोर्टर हैं। वह मुख्य रूप से कटनी जिले और उसके आस-पास के क्षेत्रों से जुड़े स्थानीय समाचारों, सामाजिक सरोकारों और क्षेत्रीय जनहित के मुद्दों की नियमित कवरेज करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

कौशल तिवारी को डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कार्य करने का अनुभव है। वह इससे पूर्व 'पब्लिक ऐप न्यूज़' (Public App News) के साथ जुड़कर क्षेत्रीय समाचारों की ग्राउंड रिपोर्टिंग कर चुके हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने अपनी शिक्षा 12वीं (हायर सेकेंडरी) तक पूरी की है।

Next Story