कटनी जिले के ढीमरखेड़ा क्षेत्र स्थित मुरवारी की सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया शाखा में शनिवार रात करीब 11 बजे अचानक सायरन (बीप) बजने से इलाके में हड़कंप मच गया। बैंक में चोरी की आशंका के बीच दिल्ली से लगातार कटनी पुलिस कंट्रोल रूम में अलर्ट कॉल पहुंचने लगे। सूचना मिलते ही ढीमरखेड़ा पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए महज 7 मिनट में बैंक पहुंचकर पूरे मामले की जांच शुरू कर दी। मौके पर जांच के दौरान जो तथ्य सामने आए, उनसे स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो गई।

थाना प्रभारी महिमा रघुवंशी के निर्देशन में कॉम्बिंग गश्त पर तैनात पुलिस टीम तत्काल बैंक के लिए रवाना हुई। सहायक उपनिरीक्षक विजेंद्र तिवारी एवं प्रधान आरक्षक सुबचन यादव ने ग्रामीणों की मौजूदगी में बैंक के मुख्य द्वार, सभी ताले और पूरे परिसर का बारीकी से निरीक्षण किया। जांच के दौरान बैंक पूरी तरह सुरक्षित मिला और किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि के कोई प्रमाण नहीं मिले। इसके बाद वरिष्ठ अधिकारियों को तत्काल खैरियत रिपोर्ट भेजी गई।

जांच के दौरान ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि इससे पहले भी कई बार तकनीकी खराबी के कारण बैंक का सायरन बज चुका है। वहीं, घटना के समय बैंक का कोई कर्मचारी मौके पर मौजूद नहीं था। पुलिस को यह भी जानकारी मिली कि रात के समय बैंक परिसर में पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था नहीं थी, जिससे स्थिति की तत्काल पुष्टि करने में कठिनाई हो सकती थी।

स्थिति पूरी तरह स्पष्ट करने के लिए पुलिस ने सीधे सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के दिल्ली मुख्यालय से संपर्क किया। मुख्यालय से पुष्टि की गई कि बैंक में किसी भी प्रकार की चोरी या अप्रिय घटना नहीं हुई है और सायरन केवल तकनीकी कारणों से सक्रिय हुआ था।

ढीमरखेड़ा पुलिस की त्वरित कार्रवाई से संभावित अफवाहों पर तुरंत रोक लग गई और क्षेत्र में लोगों के बीच सुरक्षा का भरोसा और मजबूत हुआ। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जिले में चल रहे विशेष कॉम्बिंग गश्त अभियान के तहत हर सूचना पर तत्काल कार्रवाई की जा रही है, ताकि आमजन की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था पूरी तरह सुनिश्चित की जा सके।

Koushal Tiwari, Katni (Madhya Pradesh)

Koushal Tiwari, Katni (Madhya Pradesh)

नाम: कौशल तिवारी

वर्तमान पद: रिपोर्टर

कार्यक्षेत्र: कटनी (मध्य प्रदेश)

बीट (मुख्य विषय): स्थानीय समाचार

परिचय 

कौशल तिवारी मध्य प्रदेश के कटनी क्षेत्र के स्थानीय रिपोर्टर हैं। वह मुख्य रूप से कटनी जिले और उसके आस-पास के क्षेत्रों से जुड़े स्थानीय समाचारों, सामाजिक सरोकारों और क्षेत्रीय जनहित के मुद्दों की नियमित कवरेज करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

कौशल तिवारी को डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कार्य करने का अनुभव है। वह इससे पूर्व 'पब्लिक ऐप न्यूज़' (Public App News) के साथ जुड़कर क्षेत्रीय समाचारों की ग्राउंड रिपोर्टिंग कर चुके हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने अपनी शिक्षा 12वीं (हायर सेकेंडरी) तक पूरी की है।

Next Story