कटनी में ढाई माह के पृथ्वीराज को मिली पुलिस में अनुकंपा नियुक्ति, एसपी ने सौंपा पत्र
कटनी में स्वर्गीय आरक्षक भूपेंद्र सिंह ठाकुर के पुत्र पृथ्वीराज लोधी को बाल आरक्षक पद पर अनुकंपा नियुक्ति मिली, एसपी ने सौंपा पत्र।

तस्वीर में पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा कटनी में बाल आरक्षक के रूप में नियुक्त किए गए पृथ्वीराज लोधी को अपनी गोद में उठाए हुए नजर आ रहे हैं, जबकि उनके साथ परिवार की एक महिला सदस्य दस्तावेज थामे खड़ी हैं।
कटनी में पुलिस विभाग ने दिवंगत कर्मचारी के परिवार के प्रति संवेदनशील पहल करते हुए स्वर्गीय आरक्षक भूपेंद्र सिंह ठाकुर के पुत्र पृथ्वीराज लोधी को बाल आरक्षक पद पर अनुकंपा नियुक्ति प्रदान की है। गुरुवार को पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा ने पृथ्वीराज लोधी को नियुक्ति पत्र सौंपा।
जानकारी के अनुसार स्वर्गीय आरक्षक भूपेंद्र सिंह ठाकुर जिला दमोह में पदस्थ थे। शासकीय सेवा के दौरान एक सड़क दुर्घटना में उनका दुखद निधन हो गया था। उनके निधन के बाद शासन के अनुकंपा नियुक्ति नियमों के तहत उनके 2 वर्ष 5 माह के पुत्र पृथ्वीराज लोधी को बाल आरक्षक के पद पर नियुक्ति प्रदान की गई।
पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा ने नियुक्ति पत्र प्रदान करते हुए परिवार को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि पुलिस विभाग अपने कर्मचारियों और उनके आश्रितों के हितों के प्रति सदैव संवेदनशील और प्रतिबद्ध है।
नियुक्ति पत्र प्राप्त होने के बाद परिजनों ने मध्यप्रदेश शासन एवं पुलिस विभाग के प्रति आभार व्यक्त किया। स्वर्गीय आरक्षक भूपेंद्र सिंह ठाकुर के परिवार को मिली यह अनुकंपा नियुक्ति पुलिस विभाग की अपने कर्मियों और उनके आश्रितों के प्रति जिम्मेदारी को दर्शाती है।

Koushal Tiwari, Katni (Madhya Pradesh)
नाम: कौशल तिवारी
वर्तमान पद: रिपोर्टर
कार्यक्षेत्र: कटनी (मध्य प्रदेश)
बीट (मुख्य विषय): स्थानीय समाचार
परिचय
कौशल तिवारी मध्य प्रदेश के कटनी क्षेत्र के स्थानीय रिपोर्टर हैं। वह मुख्य रूप से कटनी जिले और उसके आस-पास के क्षेत्रों से जुड़े स्थानीय समाचारों, सामाजिक सरोकारों और क्षेत्रीय जनहित के मुद्दों की नियमित कवरेज करते हैं।
पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)
कौशल तिवारी को डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कार्य करने का अनुभव है। वह इससे पूर्व 'पब्लिक ऐप न्यूज़' (Public App News) के साथ जुड़कर क्षेत्रीय समाचारों की ग्राउंड रिपोर्टिंग कर चुके हैं।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
उन्होंने अपनी शिक्षा 12वीं (हायर सेकेंडरी) तक पूरी की है।
