कटनी जिले की बिलहरी पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के मामले का खुलासा करते हुए चोरी की गई बाइक बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने पुलिस से बचने के लिए चोरी की मोटरसाइकिल का रंग बदलवा दिया था, लेकिन पुलिस की कार्रवाई में वाहन बरामद हो गया।

पुलिस अधीक्षक कटनी श्री अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन में जिले में चोरी और नकबजनी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कमल मौर्य, उप पुलिस अधीक्षक सुश्री शिव पाठक एवं थाना प्रभारी कुठला निरीक्षक अखिलेश दहिया के मार्गदर्शन में चौकी प्रभारी बिलहरी सुयश पाण्डेय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मोटरसाइकिल चोरी के मामले का पर्दाफाश किया।

बिलहरी चौकी में दर्ज अपराध क्रमांक 586/25 के तहत मोटरसाइकिल चोरी की जांच के दौरान पुलिस मुखबिर तंत्र के माध्यम से आरोपी की तलाश कर रही थी। 28 जुलाई 2026 को मुखबिर से मिली पुख्ता सूचना के आधार पर पुलिस ने राजा सलैया निवासी 24 वर्षीय असलम पिता निसार अली को हिरासत में लेकर पूछताछ की।

पूछताछ में आरोपी असलम ने स्वीकार किया कि उसने बिलहरी तालाब के पास से हीरो होंडा स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल क्रमांक MP21MD0491 चोरी की थी। आरोपी ने चोरी की मोटरसाइकिल को छिपाने और पुलिस की पहचान से बचने के लिए उसका रंग भी बदलवा दिया था।

पुलिस ने आरोपी की निशानदेही और मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर चोरी की गई मोटरसाइकिल को बरामद कर जब्त कर लिया। मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी कुठला निरीक्षक अखिलेश दहिया, चौकी प्रभारी सुयश पाण्डेय, प्रधान आरक्षक व्यास गुप्ता, भरत विश्वकर्मा, आरक्षक सौरभ जैन, दिलकेश्वर, लव उपाध्याय तथा साइबर सेल से आरक्षक अजय शंकर और सत्येंद्र सिंह की सराहनीय भूमिका रही।

पुलिस की इस कार्रवाई से मोटरसाइकिल चोरी के मामले में महत्वपूर्ण सफलता मिली है और आरोपी के खिलाफ नियमानुसार आगे की कार्रवाई जारी है।

Koushal Tiwari, Katni (Madhya Pradesh)

Koushal Tiwari, Katni (Madhya Pradesh)

नाम: कौशल तिवारी

वर्तमान पद: रिपोर्टर

कार्यक्षेत्र: कटनी (मध्य प्रदेश)

बीट (मुख्य विषय): स्थानीय समाचार

परिचय 

कौशल तिवारी मध्य प्रदेश के कटनी क्षेत्र के स्थानीय रिपोर्टर हैं। वह मुख्य रूप से कटनी जिले और उसके आस-पास के क्षेत्रों से जुड़े स्थानीय समाचारों, सामाजिक सरोकारों और क्षेत्रीय जनहित के मुद्दों की नियमित कवरेज करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

कौशल तिवारी को डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कार्य करने का अनुभव है। वह इससे पूर्व 'पब्लिक ऐप न्यूज़' (Public App News) के साथ जुड़कर क्षेत्रीय समाचारों की ग्राउंड रिपोर्टिंग कर चुके हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने अपनी शिक्षा 12वीं (हायर सेकेंडरी) तक पूरी की है।

Next Story