कटनी जिले के बरही में 20 से 25 लाख रुपये की हाई-प्रोफाइल चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए करीब 25 लाख रुपये के सोने-चांदी के आभूषण बरामद कर लिए हैं। मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है, जबकि उसके तीन साथी अब भी फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है।

प्रार्थी प्रमोद लखेरा ने पुलिस को रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह बरही के वार्ड नम्बर 11, खिलौली रोड स्थित होंडा एजेंसी के सामने अपने नए मकान में रहता है। उन्होंने बताया कि 23/07/2026 को दोपहर 12:30 बजे से शाम 5:45 बजे के बीच किसी अज्ञात चोर ने मकान के पीछे का दरवाजा तोड़कर घर में प्रवेश किया और तिजोरी में रखे सोने-चांदी के आभूषण तथा 80,000 रुपये नकद चोरी कर लिए। चोरी गए सामान की कुल कीमत 20 से 25 लाख रुपये बताई गई।

प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना बरही में अपराध क्रमांक 544/2026 के तहत धारा 331(3), 305(37) बीएनएस में मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। जांच के दौरान घटनास्थल का निरीक्षण किया गया। तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर संदेही के रूप में बनुसकोर पिता मांगी लाल पारधी, उम्र 32 वर्ष, निवासी त्रिवेड़ी, थाना गुनगा, जिला भोपाल की पहचान हुई।

इसके बाद पुलिस अधीक्षक कटनी के निर्देश पर संदेही की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम गठित की गई। थाना बरही के थाना प्रभारी के आदेशानुसार उप निरीक्षक नरेश झारिया, प्रधान आरक्षक नरेंद्र पटेल तथा आरक्षक रामकृष्ण पटेल को भोपाल रवाना किया गया। जांच के दौरान पता चला कि संदेही 10 से 15 वर्ष पूर्व भोपाल से अपनी ससुराल डोनडी अमला जोड़, थाना जावर, जिला सीहोर में रहता था। वहां तलाश करने पर वह नहीं मिला।

मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर लगातार प्रयास करते हुए पुलिस ने संदेही बनुसकोर पारधी को हीरापुर पारधी टोला, बरही से गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने अपने साथी छुपे राजा पारधी, दंगा पारधी और कचरु पारधी के साथ मिलकर चोरी की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया।

पुलिस ने आरोपी बनुसकोर पारधी की निशानदेही पर ग्राम खिरहनी पारधी टोला से करीब 25 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण बरामद कर जब्त किए। आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया जा रहा है। मामले में अन्य तीन आरोपी फरार हैं, जिनकी तलाश पुलिस द्वारा लगातार की जा रही है।

Koushal Tiwari, Katni (Madhya Pradesh)

Koushal Tiwari, Katni (Madhya Pradesh)

नाम: कौशल तिवारी

वर्तमान पद: रिपोर्टर

कार्यक्षेत्र: कटनी (मध्य प्रदेश)

बीट (मुख्य विषय): स्थानीय समाचार

परिचय 

कौशल तिवारी मध्य प्रदेश के कटनी क्षेत्र के स्थानीय रिपोर्टर हैं। वह मुख्य रूप से कटनी जिले और उसके आस-पास के क्षेत्रों से जुड़े स्थानीय समाचारों, सामाजिक सरोकारों और क्षेत्रीय जनहित के मुद्दों की नियमित कवरेज करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

कौशल तिवारी को डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कार्य करने का अनुभव है। वह इससे पूर्व 'पब्लिक ऐप न्यूज़' (Public App News) के साथ जुड़कर क्षेत्रीय समाचारों की ग्राउंड रिपोर्टिंग कर चुके हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने अपनी शिक्षा 12वीं (हायर सेकेंडरी) तक पूरी की है।

Next Story