कटनी जिले के बरही नगर में बुधवार दोपहर एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जब गहरवार बस सर्विस की एक तेज रफ्तार और अनियंत्रित बस ने सड़क किनारे खड़े एवं गुजर रहे कई वाहनों को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में एक बाइक, स्कूटी, कार तथा ठेला-टपरा क्षतिग्रस्त हो गए। घटना के दौरान सड़क पर अफरा-तफरी मच गई और लोगों ने इधर-उधर भागकर अपनी जान बचाई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बस तेज गति से आ रही थी और अचानक चालक का नियंत्रण वाहन पर नहीं रहा। देखते ही देखते बस ने एक के बाद एक कई वाहनों को टक्कर मार दी। गनीमत रही कि समय रहते लोगों ने भागकर अपनी जान बचा ली, अन्यथा बड़ा जनहानि का हादसा हो सकता था।

हादसे की सूचना मिलते ही घटनास्थल पर भारी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई। मौके पर यातायात कुछ समय के लिए पूरी तरह बाधित हो गया। सूचना मिलते ही बरही पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने के साथ यातायात व्यवस्था सुचारू कराने में जुट गई।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार यह हादसा बेलगाम एवं लापरवाह यातायात व्यवस्था का परिणाम माना जा रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि नगर में भारी वाहनों की तेज रफ्तार और यातायात नियमों की अनदेखी लगातार बड़े हादसों को न्योता दे रही है। नागरिकों ने प्रशासन से दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने तथा नगर में यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने की मांग की है।

फिलहाल पुलिस घटना की जांच कर रही है तथा हादसे में हुए नुकसान और संभावित घायलों की जानकारी एकत्र की जा रही है। घटना के संबंध में विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है।

Koushal Tiwari, Katni (Madhya Pradesh)

Koushal Tiwari, Katni (Madhya Pradesh)

नाम: कौशल तिवारी

वर्तमान पद: रिपोर्टर

कार्यक्षेत्र: कटनी (मध्य प्रदेश)

बीट (मुख्य विषय): स्थानीय समाचार

परिचय 

कौशल तिवारी मध्य प्रदेश के कटनी क्षेत्र के स्थानीय रिपोर्टर हैं। वह मुख्य रूप से कटनी जिले और उसके आस-पास के क्षेत्रों से जुड़े स्थानीय समाचारों, सामाजिक सरोकारों और क्षेत्रीय जनहित के मुद्दों की नियमित कवरेज करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

कौशल तिवारी को डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कार्य करने का अनुभव है। वह इससे पूर्व 'पब्लिक ऐप न्यूज़' (Public App News) के साथ जुड़कर क्षेत्रीय समाचारों की ग्राउंड रिपोर्टिंग कर चुके हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने अपनी शिक्षा 12वीं (हायर सेकेंडरी) तक पूरी की है।

Next Story