कटनी जिले के बहोरीबंद थाना क्षेत्र में ट्रैक्टर ट्रॉली चोरी के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के दौरान दो और चोरी की ट्रॉलियों का खुलासा हुआ, जिसके बाद पुलिस अब तक कुल तीन चोरी की ट्रॉलियां बरामद कर चुकी है।

बहोरीबंद थाना प्रभारी विजय विश्वकर्मा ने मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे जानकारी देते हुए बताया कि ट्रैक्टर चोरी के मामले में गिरफ्तार आरोपी जमुनिया निवासी जितेंद्र उर्फ छोटू पटेल को सोमवार को न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया गया था। रिमांड के दौरान की गई पूछताछ में आरोपी ने सिहोरा थाना क्षेत्र के ग्राम पहरुआ और बाकल थाना क्षेत्र के ग्राम बरतरा से ट्रॉलियां चोरी करने की बात स्वीकार की।

आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने ग्राम पहरुआ के एक किसान और ग्राम बरतरा निवासी विजय रजक की चोरी गई ट्रॉलियां बरामद कर थाने में खड़ी करवा दी हैं। इस कार्रवाई के बाद अब तक कुल तीन चोरी की ट्रॉलियां बरामद की जा चुकी हैं।

फिलहाल पुलिस सभी आरोपियों से लगातार पूछताछ कर रही है। पुलिस को आशंका है कि पूछताछ के दौरान चोरी की अन्य वारदातों का भी खुलासा हो सकता है। साथ ही पूरे गिरोह के नेटवर्क और उसके अन्य सहयोगियों की तलाश में भी पुलिस लगातार जुटी हुई है।

Koushal Tiwari, Katni (Madhya Pradesh)

Koushal Tiwari, Katni (Madhya Pradesh)

नाम: कौशल तिवारी

वर्तमान पद: रिपोर्टर

कार्यक्षेत्र: कटनी (मध्य प्रदेश)

बीट (मुख्य विषय): स्थानीय समाचार

परिचय 

कौशल तिवारी मध्य प्रदेश के कटनी क्षेत्र के स्थानीय रिपोर्टर हैं। वह मुख्य रूप से कटनी जिले और उसके आस-पास के क्षेत्रों से जुड़े स्थानीय समाचारों, सामाजिक सरोकारों और क्षेत्रीय जनहित के मुद्दों की नियमित कवरेज करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

कौशल तिवारी को डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कार्य करने का अनुभव है। वह इससे पूर्व 'पब्लिक ऐप न्यूज़' (Public App News) के साथ जुड़कर क्षेत्रीय समाचारों की ग्राउंड रिपोर्टिंग कर चुके हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने अपनी शिक्षा 12वीं (हायर सेकेंडरी) तक पूरी की है।

Next Story