श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव के उपलक्ष्य में नाथद्वारा स्थित श्रीमद्वल्लभ विलास में शनिवार, 22 अगस्त 2026 से छह दिवसीय पुष्टिमार्गीय प्रतियोगिताओं का शुभारम्भ होगा। मन्दिर मण्डल के पुष्टिमार्गीय प्रचार प्रकोष्ठ द्वारा आयोजित इन प्रतियोगिताओं में श्रीकृष्ण से संबंधित विषय-वस्तु पर चित्रांकन, भजन-संगीत, हवेली-संगीत, प्रवचन, आलेख-वाचन और गोपीकृष्ण-नृत्य प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी।

पुष्टि प्रसार अधिकारी दयाशंकर पालीवाल ने बताया कि प्रतियोगिताएं चार स्तरों पर आयोजित होंगी। इनमें कनिष्ठ वर्ग में कक्षा 8 तक के विद्यार्थी, वरिष्ठ वर्ग में कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थी, महाविद्यालय एवं विश्वविद्यालय स्तर के प्रतिभागी तथा अन्य शैक्षणिकेतर आम नागरिक शामिल होंगे। प्रतियोगिताओं में नगर के साथ बाहर के सभी प्रतियोगी भी भाग ले सकेंगे।




प्रतियोगिताओं का आयोजन 22 अगस्त 2026 शनिवार को चित्रांकन, 23 अगस्त 2026 रविवार को भजन-संगीत, 24 अगस्त 2026 सोमवार को हवेली-संगीत, 25 अगस्त 2026 मंगलवार को प्रवचन, 26 अगस्त 2026 बुधवार को आलेख-वाचन और 27 अगस्त 2026 गुरुवार को गोपीकृष्ण नृत्य प्रतियोगिता के रूप में होगा। सभी प्रतियोगिताओं का आयोजन प्रतिदिन दोपहर 2 बजे से श्रीमद्वल्लभ विलास, दिल्ली बाजार, नाथद्वारा में किया जाएगा।

प्रतियोगिताओं में सफल प्रतिभागियों को मन्दिर मण्डल की ओर से प्रशस्ति-पत्र और आकर्षक पुरस्कार दिए जाएंगे। इसके साथ ही प्रधान पीठाधीश्वर गो० ति०श्री राकेशजी महाराजश्री एवं चि०गो०श्री विशाल बावा सा० द्वारा विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित भी किया जाएगा।

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव के अवसर पर आयोजित यह छह दिवसीय आयोजन चित्रांकन से लेकर संगीत, प्रवचन, आलेख-वाचन और गोपीकृष्ण नृत्य तक विभिन्न पुष्टिमार्गीय विधाओं में प्रतिभागियों को अपनी प्रतिभा प्रस्तुत करने का अवसर देगा।

Updated On
Vinod Paliwal, Rajsamand

Vinod Paliwal, Rajsamand

नाम: विनोद पालीवाल

वर्तमान पद: संवाददाता (खमनोर, नाथद्वारा), अध्यक्ष (हल्दीघाटी प्रेस क्लब)

कार्यक्षेत्र: खमनोर , हल्दीघाटी, तहसील खमनोर, जिला राजसमंद (राजस्थान)

बीट : राजनीति, स्वास्थ्य, और प्रशासन

विशेष कवरेज: जन समस्याएं, सरकारी योजनाएं, और भ्रष्टाचार से जुड़ी प्रशासनिक जांच

परिचय

विनोद पालीवाल राजस्थान के राजसमंद जिले के अंतर्गत आने वाले खमनोर और नाथद्वारा क्षेत्र के एक वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातःकाल' के संवाददाता के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं, साथ ही वह हल्दीघाटी प्रेस क्लब के अध्यक्ष पद का दायित्व भी संभाल रहे हैं। विनोद पालीवाल मुख्य रूप से क्षेत्र की राजनीति, स्वास्थ्य व्यवस्था और प्रशासनिक गतिविधियों को कवर करते हैं। स्थानीय जन समस्याओं को उठाना, सरकारी योजनाओं की जमीनी हकीकत दिखाना और प्रशासनिक स्तर पर भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों की रिपोर्टिंग करना उनकी कार्यशैली का मुख्य हिस्सा है।

पत्रकारिता का अनुभव
विनोद पालीवाल को पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का एक लंबा और व्यापक अनुभव है। वह सन 2000 से लगातार नियमित रूप से 'प्रातःकाल' समाचार पत्र के साथ जुड़कर क्षेत्र में रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

  • कला स्नातक (B.A.)
  • कला स्नातकोत्तर - लोक प्रशासन (M.A. in Public Administration / लोक प्रशासन)

Next Story