विश्व थालेसिमिक दिवस के अवसर पर शास्त्री नगर में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लेकर रक्तदान किया। शिविर में कोटा ब्लड बैंक सोसाइटी के सहयोग से 42 यूनिट ब्लड एकत्र किया गया। शिविर का आयोजन लगातार पांचवीं बार किया गया।

शिविर आयोजक अमरजीत अरोड़ा ने बताया कि शिविर का मुख्य उद्देश्य लोगों को रक्तदान के प्रति जागरूक और प्रेरित करना है। उन्होंने कहा कि शहर में 250 से ज्यादा थैलेसिमिक ग्रसित बच्चे हैं, जिन्हें हर 10 से 15 दिनों में रक्त चढ़ाने की आवश्यकता होती है, ताकि वे भी अन्य लोगों की तरह स्वस्थ जीवन जी सकें। ऐसे बच्चों के लिए नियमित रक्तदान बेहद आवश्यक है।

रक्तदान शिविर को सफल बनाने में हरीश पुरुसवानी, मंजीत अरोड़ा, राकेश राजोरा, सलीम शैरी, लवली, लक्ष्मण गोपलानी, विनोद तथा मातृशक्ति में सुप्रीत अरोरा, पार्षद सलीना शैरी, पुष्पा राजोरा और ऋचा गुप्ता का विशेष सहयोग रहा। आयोजन के दौरान रक्तदाताओं में उत्साह देखने को मिला और थैलेसिमिक बच्चों के लिए आगे भी इस प्रकार के सामाजिक अभियानों को जारी रखने का संकल्प लिया गया।

विश्व थालेसिमिक दिवस पर आयोजित यह रक्तदान शिविर न केवल जरूरतमंद बच्चों के लिए जीवनदायिनी पहल साबित हुआ, बल्कि समाज में मानवीय संवेदनाओं और सामाजिक जिम्मेदारी का मजबूत संदेश भी दे गया।

Bhagvati Medatwal, Kota

Bhagvati Medatwal, Kota

नाम: भगवती मेड़तवाल

वर्तमान पद: रिपोर्टर / प्रातःकाल प्रतिनिधि (कोटा)

कार्यक्षेत्र: कोटा (राजस्थान) एवं आमेट तहसील क्षेत्र

बीट (मुख्य विषय): स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिज़नेस एवं सभी विषय

परिचय 

भगवती मेड़तवाल 'प्रातःकाल' समाचार पत्र में कोटा प्रतिनिधि और रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह कोटा जिले के साथ-साथ आमेट तहसील क्षेत्र से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को कवर करती हैं। स्थानीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और राजनीतिक घटनाक्रमों के अलावा आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने कला स्नातक (B.A.) की डिग्री हासिल की है।

Next Story