आज, 21 मार्च 2026, शनिवार को, विश्व डाउन सिंड्रोम डे के अवसर पर, एक पहल चाइल्ड डेवलपमेंट सेंटर, श्री जी हॉस्पिटल में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि डॉ. नीता जिंदल जी ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए यह महत्वपूर्ण जानकारी साझा की कि "डाउन सिंड्रोम का इलाज दवा, ऑक्यूपेशनल थेरेपी, फिजियोथेरेपी, स्पीच थेरेपी और स्पेशल एजुकेशन जैसी विविध विधियों से संभव है।"

अनुभवपूर्ण टीम द्वारा एक ही स्थान पर उपचार की सुविधा

एक पहल चाइल्ड डेवलपमेंट सेंटर श्रीजी हॉस्पिटल में डाउन सिंड्रोम, सेरेब्रल पाल्सी, ऑटिज़म, हाइपरएक्टिव चाइल्ड, डेवलपमेंटल डिले जैसी समस्याओं का अनुभवपूर्ण टीम द्वारा एक ही स्थान पर उपचार किया जाता है। संस्थान का उद्देश्य बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए विशेषज्ञ सेवाएं प्रदान करना है।

5 अप्रैल को आयोजित होगा विशाल नि:शुल्क चिकित्सा शिविर

वर्ल्ड ऑटिज़म अवेयरनेस डे के अवसर पर, श्री जी हॉस्पिटल, रोड नंबर 5 पर, 5 अप्रैल को, एक नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जाएगा। इस शिविर में सुबह 10 बजे से 2 बजे तक ऑटिज्म स्क्रीनिंग, आई, ईएनटी, डेंटल, डायटिशियन, स्पीच थेरेपी, ऑक्यूपेशनल और फिजियोथेरेपी जाँचें एवं मूल्यांकन मुफ्त की जाएंगी। शिविर के लिए पूर्व रजिस्ट्रेशन हेतु इच्छुक व्यक्ति O7442990605 या 9251476096 पर संपर्क कर सकते हैं।

Bhagvati Medatwal, Kota

Bhagvati Medatwal, Kota

नाम: भगवती मेड़तवाल

वर्तमान पद: रिपोर्टर / प्रातःकाल प्रतिनिधि (कोटा)

कार्यक्षेत्र: कोटा (राजस्थान) एवं आमेट तहसील क्षेत्र

बीट (मुख्य विषय): स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिज़नेस एवं सभी विषय

परिचय 

भगवती मेड़तवाल 'प्रातःकाल' समाचार पत्र में कोटा प्रतिनिधि और रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह कोटा जिले के साथ-साथ आमेट तहसील क्षेत्र से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को कवर करती हैं। स्थानीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और राजनीतिक घटनाक्रमों के अलावा आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने कला स्नातक (B.A.) की डिग्री हासिल की है।

Next Story