कोटा/दीगोद, 24 नवम्बर। सांगोद विधानसभा क्षेत्र में गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य और पोषण को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से चलाए जा रहे सुपोषित मां अभियान के तहत सोमवार को दीगोद क्षेत्र की विभिन्न ग्राम पंचायतों में गर्भवती महिलाओं को पोषण किट वितरित किए गए। यह पहल लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला की प्रेरणा से संचालित की जा रही है और इसे ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर की अगुवाई में संपन्न कराया गया।

दीगोद भाजपा मंडल अध्यक्ष इंद्र बंटी खंडेलवाल ने बताया कि इस दिन मूंडला, दीगोद, डूंगरज्या, निमोदा, कोट्सुआ, अमरपुरा और सारोला पंचायतों में 250 से अधिक गर्भवती महिलाओं को पोषण किट वितरित किए गए। अभियान के तहत सांगोद विधानसभा क्षेत्र की पंजीकृत 1500 गर्भवती महिलाओं तक यह किट पहुंचाया जाएगा।

प्रत्येक पोषण किट में गर्भवती महिलाओं के संपूर्ण पोषण का ध्यान रखते हुए गेहूं, मक्का, बाजरे का आटा, मल्टीग्रेन दलिया, चावल, सोया बड़ी, मूंग छिलका, उड़द दाल, चना दाल, मूंग दाल मोगर, मूंगफली दाना, भुना चना, मूंग के लड्डू, मूंगफली तेल, आंवला कैंडी, गुड़ और खजूर शामिल हैं। यह किट महिलाओं को 10 महीने तक हर महीने प्रदान की जाएगी, जिससे उनके स्वास्थ्य और शिशु के विकास पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।

इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष मनीष शर्मा, मंडल अध्यक्ष इंद्र खंडेलवाल, मंडल प्रतिनिधि गिरीश शर्मा, जिला परिषद सदस्य राजनीता मेघवाल, पंचायत समिति सदस्य जगदीश मेघवाल, विशाल गोचर, मंडल उपाध्यक्ष सीताराम धाकड़, मंडल महामंत्री मुरली प्रजापति, जगमोहन नागर, ब्रजराज गुर्जर, नरेश नरूका, उप प्रधान संतोष मीणा, रमेश गुर्जर, महावीर सुमन सहित कई अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

इस पहल से क्षेत्र की गर्भवती महिलाओं को न केवल आवश्यक पोषण मिलेगा बल्कि मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य में सुधार की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा। स्वास्थ्य और पोषण सुरक्षा के प्रति यह कार्यक्रम स्थानीय समुदाय में सकारात्मक संदेश देने के साथ-साथ दीगोद क्षेत्र की महिलाओं के जीवन स्तर को भी सशक्त बनाने में मददगार है।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story