कोटा के झालावाड़ रोड स्थित होटल पाम पेसिफिक में सर्वप्रथम ग्रुप की ओर से दो दिवसीय ‘वृंदावन रास महोत्सव 2026’ का भव्य आयोजन किया गया। आस्था, संस्कृति और पारंपरिक डांडिया-गरबा के संगम से सजे इस महोत्सव में शहर के खेल, व्यापार और राजनीतिक जगत की कई जानी-मानी हस्तियों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष छगन माहुर रहे।

छगन माहुर ने दीप प्रज्वलन कर महोत्सव का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन युवा पीढ़ी को अपनी जड़ों और गौरवशाली सनातन संस्कृति से जोड़े रखने का बेहतरीन माध्यम हैं। उन्होंने कोटा में वृंदावन की भक्ति और गरबा की मस्ती को एक साथ प्रस्तुत करने के लिए सर्वप्रथम ग्रुप के प्रयास को सराहनीय बताया।

महोत्सव के आयोजक एवं सर्वप्रथम ग्रुप के डायरेक्टर विशाल वर्मा ने बताया कि दो दिनों तक चले इस आयोजन में विशेष रूप से राधा-कृष्ण थीम पर आधारित सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं। वृंदावन की तर्ज पर सजाए गए भव्य मंच पर कलाकारों ने मनमोहक रासलीला प्रस्तुत कर उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया। इसके साथ ही लाइव बैंड की धुनों पर शहरवासियों ने पारंपरिक वेशभूषा में डांडिया और गरबा खेलकर उत्सव में भाग लिया।

महोत्सव में परिवारों और बच्चों के मनोरंजन के लिए विशेष व्यवस्थाएं की गई थीं। आयोजन स्थल पर बच्चों का स्पेशल जोन, फूड कोर्ट, डेकोरेटिव रील्स, सेल्फी पॉइंट्स और क्रिएटर जोन बनाए गए थे। इन व्यवस्थाओं के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों और पारंपरिक नृत्य ने महोत्सव को विशेष स्वरूप दिया।

कार्यक्रम के समापन पर उत्कृष्ट परिधान पहनने वाले और बेहतरीन डांडिया नृत्य करने वाले प्रतिभागियों को अतिथियों द्वारा पुरस्कृत किया गया। आयोजक विशाल वर्मा ने महोत्सव को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी सहयोगियों, एसोसिएट पार्टनर्स और कोटा की जनता के प्रति आभार व्यक्त किया। इस दौरान अमित कुमार, राजकुमार, लोकेन्द्र सिंह सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी मौजूद रहे।

Bhagvati Medatwal, Kota

Bhagvati Medatwal, Kota

नाम: भगवती मेड़तवाल

वर्तमान पद: रिपोर्टर / प्रातःकाल प्रतिनिधि (कोटा)

कार्यक्षेत्र: कोटा (राजस्थान) एवं आमेट तहसील क्षेत्र

बीट (मुख्य विषय): स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिज़नेस एवं सभी विषय

परिचय 

भगवती मेड़तवाल 'प्रातःकाल' समाचार पत्र में कोटा प्रतिनिधि और रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह कोटा जिले के साथ-साथ आमेट तहसील क्षेत्र से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को कवर करती हैं। स्थानीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और राजनीतिक घटनाक्रमों के अलावा आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने कला स्नातक (B.A.) की डिग्री हासिल की है।

Next Story