कोटा, 6 दिसंबर 2025

दिल्ली में 14 दिसंबर को प्रस्तावित “वोट चोर, गद्दी छोड़” महारैली को सफल बनाने के लिए कोटा में राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। एआईसीसी के आव्हान पर आयोजित इस विशाल रैली में अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से शहर एवं देहात कांग्रेस कमेटी की संयुक्त बैठक रविवार, 7 दिसंबर को दोपहर 3 बजे गुमानपुरा स्थित कांग्रेस कार्यालय में आयोजित की जाएगी। बैठक को रैली की रणनीति तय करने और संगठनात्मक तैयारियों को अंतिम रूप देने के रूप में देखा जा रहा है।

बैठक की अध्यक्षता शहर कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष राखी गौतम करेंगी, जबकि जिला प्रभारी देशराज मीणा विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। कांग्रेस महासचिव डॉ. विजय सोनी ने बताया कि बैठक में पूर्व मंत्री, लोकसभा एवं विधानसभा प्रत्याशी, विधायक, पीसीसी पदाधिकारी, कोटा उत्तर–दक्षिण के पार्षद, पार्षद प्रत्याशी, जिला कार्यकारिणी सदस्य, ब्लॉक एवं मंडल अध्यक्ष, अग्रिम संगठन और प्रकोष्ठों के पदाधिकारी तथा वरिष्ठ कांग्रेस नेता बड़ी संख्या में भाग लेंगे।

पार्टी के अनुसार, यह बैठक न सिर्फ संगठनात्मक एकजुटता का प्रदर्शन होगी, बल्कि दिल्ली में होने वाली महारैली के लिए जिले की व्यापक सहभागिता को सुनिश्चित करने का भी महत्वपूर्ण माध्यम बनेगी। अनुमान है कि इस रैली में राजस्थान सहित देशभर से कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बड़ी संख्या शामिल होगी, जिसे लेकर कोटा संगठन विशेष रूप से सक्रिय नजर आ रहा है।

Bhagvati Medatwal, Kota

Bhagvati Medatwal, Kota

नाम: भगवती मेड़तवाल

वर्तमान पद: रिपोर्टर / प्रातःकाल प्रतिनिधि (कोटा)

कार्यक्षेत्र: कोटा (राजस्थान) एवं आमेट तहसील क्षेत्र

बीट (मुख्य विषय): स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिज़नेस एवं सभी विषय

परिचय 

भगवती मेड़तवाल 'प्रातःकाल' समाचार पत्र में कोटा प्रतिनिधि और रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह कोटा जिले के साथ-साथ आमेट तहसील क्षेत्र से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को कवर करती हैं। स्थानीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और राजनीतिक घटनाक्रमों के अलावा आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने कला स्नातक (B.A.) की डिग्री हासिल की है।

Next Story