श्रीनाथपुरम स्थित बालाजी मार्केट की विवांता रेजिडेंशियल सोसायटी के द्विवार्षिक चुनाव वर्ष 2026-28 के लिए सर्वसम्मति से निर्विरोध संपन्न हो गए। सभी पदों पर एक-एक नामांकन प्राप्त होने के कारण पूरी कार्यकारिणी को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद सोसायटी सदस्यों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर अभिनंदन किया और सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं।

निर्वाचन अधिकारी हीरालाल एडवोकेट ने बताया कि निर्धारित प्रक्रिया के तहत नामांकन पत्र आमंत्रित किए गए थे। प्रत्येक पद के लिए एकमात्र प्रत्याशी के नामांकन दाखिल होने से चुनाव निर्विरोध संपन्न हुए।

नई कार्यकारिणी में सुरेंद्र जैन को अध्यक्ष, ज्योति शर्मा को उपाध्यक्ष, नरेंद्र मित्तल को सचिव तथा राकेश पुरोहित को कोषाध्यक्ष निर्वाचित किया गया।

कार्यकारिणी सदस्य के रूप में अविनाश पांचाल, कृष्ण कुमार मूंदड़ा, नीता मित्तल, मनोज सिंघल, नितिन अग्रवाल, पुरुषोत्तम खंडेलवाल, विनय पोद्दार, अनिल गोयल, विशाल उपाध्याय एवं दीपिका चारण को निर्विरोध चुना गया।

इस प्रकार विवांता रेजिडेंशियल सोसायटी की वर्ष 2026-28 की नई कार्यकारिणी का गठन निर्विरोध रूप से हुआ और चुनाव प्रक्रिया सर्वसम्मति के साथ संपन्न हुई।

Pratahkal Hub

Pratahkal Hub

प्रातःकाल हब, दै.प्रातःकाल की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा प्रातःकाल हब राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।"

Next Story