नर सेवा ही नारायण सेवा है” के भाव को साकार करते हुए विश्ववेरा सखी ग्रुप ने मूकबधिर विद्यालय में सेवा का प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया, जहां लगभग 150 दिव्यांग बच्चों को स्नेह, अपनत्व और करुणा के साथ भोजन वितरित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान ग्रुप अध्यक्ष कविता दुगेरिया ने बताया कि बच्चों के मासूम चेहरों पर आई मुस्कान और उनकी प्रसन्नता ने सभी सदस्यों को भावविभोर कर दिया। यह सेवा कार्य केवल भोजन वितरण तक सीमित नहीं रहा, बल्कि मानवता और संवेदनशीलता का जीवंत प्रतीक बनकर उभरा।

कोषाध्यक्ष सुधा जैन ने जानकारी दी कि यह पुण्य कार्य उषा जिंदल एवं कामिनी जैन के जन्मदिवस के पावन अवसर पर आयोजित किया गया। इसी क्रम में टीना जैन द्वारा बच्चों को पेन वितरित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना की गई।

इस सेवा अभियान में सह-कोषाध्यक्ष प्रिया स्वाति सहित अर्चना, माधुरी, मीनाक्षी, अनीता, सीमा गोधा, मेना, प्रियंका, गुलशन, अनीता पाटोदी, सिद्धेश्वरी ज्योति और मधु सहित समस्त सदस्यों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई।

कार्यक्रम के अंत में ग्रुप सदस्यों ने समाजसेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि ऐसे सेवा कार्य समाज में संवेदनशीलता, करुणा और अपनत्व के संस्कारों को सुदृढ़ करते हैं, जो सामाजिक समरसता के लिए आवश्यक हैं।

Bhagvati Medatwal, Kota

Bhagvati Medatwal, Kota

नाम: भगवती मेड़तवाल

वर्तमान पद: रिपोर्टर / प्रातःकाल प्रतिनिधि (कोटा)

कार्यक्षेत्र: कोटा (राजस्थान) एवं आमेट तहसील क्षेत्र

बीट (मुख्य विषय): स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिज़नेस एवं सभी विषय

परिचय 

भगवती मेड़तवाल 'प्रातःकाल' समाचार पत्र में कोटा प्रतिनिधि और रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह कोटा जिले के साथ-साथ आमेट तहसील क्षेत्र से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को कवर करती हैं। स्थानीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और राजनीतिक घटनाक्रमों के अलावा आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने कला स्नातक (B.A.) की डिग्री हासिल की है।

Next Story