कोठा के विज्ञान नगर में विराट हिंदू सम्मेलन की तैयारियां पूरी
लक्ष्मण दास जी महाराज के सानिध्य में आयोजित सम्मेलन में 2000 लोग जुटेंगे, विश्व शांति महायज्ञ और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की भी होगी धूम।

कोटा के विज्ञान नगर स्थित आर्य समाज भवन में विराट हिंदू सम्मेलन की तैयारियों का जायजा लेते आयोजन समिति के सदस्य और कार्यकर्ता।
कार्यक्रम का विवरण और आयोजन स्थल
कोटा के विज्ञान नगर स्थित आर्य समाज में 8 फरवरी को आयोजित होने वाले विराट हिंदू सम्मेलन की तैयारियों को समिति द्वारा अंतिम रूप दिया गया है।
- रविवार को आर्य समाज भवन विज्ञान नगर में आयोजित इस विराट हिंदू सम्मेलन में 2000 लोगों के शामिल होने की संभावना है।
मुख्य अतिथि और सानिध्य
सम्मेलन की जानकारी देते हुए अनिल जैन ठौरा ने बताया कि:
"पूज्य महाराज श्री लक्ष्मण दास जी महाराज (राम धाम आश्रम) एवं साध्वी मधु महाराज (बालिता आश्रम) का पावन सानिध्य एवं आशीर्वाद प्राप्त होगा।"
- अध्यक्षता: डॉ. रामावतार अग्रवाल
- दीप प्रज्वलन: डॉ. सुशील सोनी
- संबोधन: वैदिक विद्वान अग्निमित्र शास्त्री संस्कृति संरक्षण को लेकर अपनी ओजस्वी वाणी से उपस्थित जनसमूह को संबोधित करेंगे।
- मुख्य वक्ता: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के महानगर प्रचारक विष्णु भाई साहब रहेंगे।
सांस्कृतिक कार्यक्रम और यज्ञ
सम्मेलन के दौरान मलखंभ प्रदर्शन, कथक नृत्य एवं अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाएगा। श्री रामकृष्ण शर्मा ने बताया कि:
"प्रातः 8:30 बजे आर्य समाज परिसर में विश्व शांति महायज्ञ का आयोजन किया जाएगा।"
समिति और कार्यकर्ता
सम्मेलन को सफल एवं भव्य बनाने हेतु बृजमोहन पंचोली, प्यार जोशी, चेतन जैन, सुरेश लखेरा, विनोद बाहुबली, श्याम शर्मा, गोवर्धनलाल, नेमीचंद, कमलाकांत एवं सुभाष बाबू सहित अनेक कार्यकर्ता दिन-रात परिश्रम कर घर-घर आमंत्रण दिए है।
सादर प्रकाशनार्थ सम्पादक महोदय

Bhagvati Medatwal, Kota
नाम: भगवती मेड़तवाल
वर्तमान पद: रिपोर्टर / प्रातःकाल प्रतिनिधि (कोटा)
कार्यक्षेत्र: कोटा (राजस्थान) एवं आमेट तहसील क्षेत्र
बीट (मुख्य विषय): स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिज़नेस एवं सभी विषय
परिचय
भगवती मेड़तवाल 'प्रातःकाल' समाचार पत्र में कोटा प्रतिनिधि और रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह कोटा जिले के साथ-साथ आमेट तहसील क्षेत्र से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को कवर करती हैं। स्थानीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और राजनीतिक घटनाक्रमों के अलावा आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
उन्होंने कला स्नातक (B.A.) की डिग्री हासिल की है।
