कोटा, 3 दिसंबर। विप्र फाउंडेशन के तहत आयोजित होने वाले राष्ट्रीय स्तर के युवक-युवती परिचय सम्मेलन और विशाल अन्नकूट को लेकर तैयारियों का उत्साह चरम पर है। अब इच्छुक विवाह योग्य युवक-युवतियों के लिए रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 10 दिसंबर तक बढ़ा दी गई है। यह जानकारी फाउंडेशन के जिला अध्यक्ष प्रमोद शर्मा ने दी।

शहर के मंगलेश्वरी गार्डन में 21 दिसंबर, रविवार को आयोजित इस भव्य कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भुवनेश्वर शर्मा (चच्चू भैया) के निर्देशन में होगा। जिला अध्यक्ष प्रमोद शर्मा ने बताया कि फाउंडेशन के पदाधिकारी एवं मातृशक्ति इस कार्यक्रम को लेकर विशेष रूप से सक्रिय हैं और सभी तैयारियां जोरों पर हैं।

इच्छुक युवक-युवतियों को 300 रुपये पंजीयन शुल्क जमा कर ऑफलाइन एवं ऑनलाइन माध्यम से रजिस्ट्रेशन कराना होगा। विप्र फाउंडेशन के प्रदेश प्रवक्ता रमेश चंद्र गौतम ने बताया कि कार्यक्रम का प्रारंभ शाम 3 बजे पूजा अर्चना से होगा। इसके साथ ही युवक-युवती परिचय सम्मेलन में परिचय पुस्तिका का विमोचन भी किया जाएगा।

संध्या 7 बजे से आयोजित विशाल अन्नकूट में छप्पन भोग की भव्य झांकी प्रस्तुत की जाएगी, इसके साथ ही रंगारंग भजन संध्या कार्यक्रम भी शामिल होगा। इस आयोजन से शहर में सामाजिक और सांस्कृतिक मेलजोल को बढ़ावा मिलेगा और युवा पीढ़ी के लिए एक महत्वपूर्ण मंच तैयार होगा।

Bhagvati Medatwal, Kota

Bhagvati Medatwal, Kota

नाम: भगवती मेड़तवाल

वर्तमान पद: रिपोर्टर / प्रातःकाल प्रतिनिधि (कोटा)

कार्यक्षेत्र: कोटा (राजस्थान) एवं आमेट तहसील क्षेत्र

बीट (मुख्य विषय): स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिज़नेस एवं सभी विषय

परिचय 

भगवती मेड़तवाल 'प्रातःकाल' समाचार पत्र में कोटा प्रतिनिधि और रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह कोटा जिले के साथ-साथ आमेट तहसील क्षेत्र से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को कवर करती हैं। स्थानीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और राजनीतिक घटनाक्रमों के अलावा आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने कला स्नातक (B.A.) की डिग्री हासिल की है।

Next Story