कोटा, 12 नवम्बर।

विप्र समाज के पारंपरिक गौरव और आधुनिक संगठनात्मक शक्ति का संगम बनने जा रहा है आगामी 21 दिसम्बर को, जब विप्र फाउंडेशन के तत्वावधान में विशाल अन्नकूट महोत्सव एवं राष्ट्रीय स्तर का युवक-युवती परिचय सम्मेलन कोटा के मंगलेश्वरी गार्डन, रंगबाड़ी रोड पर आयोजित किया जाएगा। यह आयोजन न केवल धार्मिक और सांस्कृतिक उल्लास का प्रतीक होगा, बल्कि समाज के युवाओं के भविष्य निर्माण का भी मंच बनेगा।

राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भुवनेश्वर शर्मा (चच्चू भैया) के निर्देशन में आयोजित होने वाले इस भव्य कार्यक्रम को लेकर संगठन के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और मातृशक्ति में विशेष उत्साह देखा जा रहा है। फाउंडेशन की तैयारियाँ जोरों पर हैं और समिति के विभिन्न विभाग आयोजन की सफलता सुनिश्चित करने में जुटे हुए हैं।

प्रदेश प्रमुख संगठन मंत्री हरिसूदन शर्मा ने जानकारी दी कि विवाह योग्य युवक-युवतियाँ अपना पंजीयन ऑनलाइन या ऑफलाइन दोनों माध्यमों से करवा सकते हैं। पंजीयन शुल्क मात्र 300 रुपये रखा गया है, जबकि रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 30 नवम्बर निर्धारित की गई है। शर्मा ने बताया कि विप्र फाउंडेशन समाज में विवाह योग्य युवाओं के परिचय हेतु यह सम्मेलन वर्षों से निरंतर आयोजित करता आ रहा है, जिससे समाज में नए रिश्तों का मार्ग प्रशस्त होता है।

प्रदेश प्रवक्ता रमेशचंद्र गौतम ने बताया कि सम्मेलन के पश्चात संस्था द्वारा एक परिचय पुस्तिका का विमोचन भी किया जाएगा, जिसमें पंजीकृत सभी युवक-युवतियों का संक्षिप्त विवरण प्रकाशित होगा। यह पुस्तिका समाजजनों को उपयुक्त जोड़ी चुनने में सहायक सिद्ध होगी।

उन्होंने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ 21 दिसम्बर की शाम 3 बजे पूजन-अर्चन और युवक-युवती परिचय सत्र के साथ होगा। इसके पश्चात शाम 7 बजे से विशाल अन्नकूट का आयोजन आरंभ होगा, जिसमें छप्पन भोग की झांकी विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगी। साथ ही, भक्तिमय वातावरण में भजन संध्या और सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ भी होंगी। कार्यक्रम का समापन भगवान की आरती के साथ किया जाएगा।

विप्र फाउंडेशन का यह आयोजन न केवल सामाजिक एकता और धार्मिक आस्था का प्रतीक बनेगा, बल्कि समाज के युवाओं को वैवाहिक जीवन की नई दिशा देने का भी अवसर प्रदान करेगा।

Bhagvati Medatwal, Kota

Bhagvati Medatwal, Kota

नाम: भगवती मेड़तवाल

वर्तमान पद: रिपोर्टर / प्रातःकाल प्रतिनिधि (कोटा)

कार्यक्षेत्र: कोटा (राजस्थान) एवं आमेट तहसील क्षेत्र

बीट (मुख्य विषय): स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिज़नेस एवं सभी विषय

परिचय 

भगवती मेड़तवाल 'प्रातःकाल' समाचार पत्र में कोटा प्रतिनिधि और रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह कोटा जिले के साथ-साथ आमेट तहसील क्षेत्र से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को कवर करती हैं। स्थानीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और राजनीतिक घटनाक्रमों के अलावा आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने कला स्नातक (B.A.) की डिग्री हासिल की है।

Next Story