कोटा, 12 दिसंबर। सामाजिक समरसता, सहभागिता और संगठनात्मक सशक्तिकरण का सशक्त संदेश देते हुए विप्र फाउंडेशन के तत्वावधान में आयोजित होने वाले विशाल अन्नकूट एवं राष्ट्रीय स्तर के युवक-युवती परिचय सम्मेलन की तैयारियों ने गति पकड़ ली है। 21 दिसंबर, रविवार को रंगबाड़ी रोड स्थित मंगलेश्वरी गार्डन में प्रस्तावित इस भव्य आयोजन को सफल और प्रभावशाली बनाने की कमान इस बार मातृशक्ति के हाथों में होगी। इसी क्रम में गुरुवार को मंगलेश्वरी गार्डन परिसर में कार्यक्रम के पोस्टर का विधिवत विमोचन किया गया।

पोस्टर विमोचन अवसर पर विप्र फाउंडेशन की महिला प्रदेश अध्यक्षा शशि शर्मा ने बताया कि फाउंडेशन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भुवनेश्वर शर्मा (चच्चू भैया) के मार्गदर्शन में आयोजित इस आयोजन को लेकर महिलाओं में विशेष उत्साह और सक्रियता देखने को मिल रही है। उन्होंने कहा कि सम्मेलन का उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक संगठन की भावना और सहभागिता को पहुंचाना है। इसी लक्ष्य के तहत मातृशक्ति द्वारा घर-घर जाकर पीले चावल के साथ आमंत्रण देने की परंपरा निभाई जाएगी, जिससे सामाजिक जुड़ाव और आत्मीयता को और अधिक मजबूत किया जा सके।

शशि शर्मा ने स्पष्ट किया कि कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए महिलाओं की भूमिका केवल सहभागिता तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि आयोजन से जुड़े विभिन्न दायित्वों के लिए अलग-अलग समितियों का गठन कर कार्य विभाजन किया गया है। व्यवस्थाओं से लेकर समन्वय तक, हर स्तर पर महिलाएं सक्रिय भूमिका निभाएंगी। पोस्टर विमोचन इसी संगठित तैयारी और सामूहिक संकल्प का प्रतीक रहा।

इस अवसर पर कोटा शहर और विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं, जिनमें बसंत विहार से श्रुति मालवीय, कुसुम शर्मा, स्वामी विवेकानंद नगर से रमा शर्मा, राजेश शर्मा, अनीता शर्मा, रुक्मणि शर्मा, मंजू शर्मा, दादाबाड़ी से सुनिता शर्मा, कृष्णा नगर से निकिता शर्मा, महावीर नगर तृतीय से पूनम मिश्रा, विज्ञान नगर से मंजू शर्मा और पूनम चतुर्वेदी शामिल रहीं। साथ ही प्रदेश संगठन महामंत्री हरिसूदन शर्मा, युवा प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष नवनीत गौतम (विष्णु), कोटा शहर अध्यक्ष वैभव दाधीच और प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेश शर्मा अटवाल नगर सहित अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।

पोस्टर विमोचन के साथ ही सम्मेलन को लेकर संगठनात्मक गतिविधियां और तेज हो गई हैं। महिला नेतृत्व में आयोजित होने जा रहा यह विशाल अन्नकूट एवं राष्ट्रीय युवक-युवती परिचय सम्मेलन न केवल सामाजिक समन्वय को नई दिशा देगा, बल्कि विप्र समाज में सहभागिता, संवाद और संस्कारों के सुदृढ़ मंच के रूप में भी अपनी विशेष पहचान स्थापित करेगा।

Bhagvati Medatwal, Kota

Bhagvati Medatwal, Kota

नाम: भगवती मेड़तवाल

वर्तमान पद: रिपोर्टर / प्रातःकाल प्रतिनिधि (कोटा)

कार्यक्षेत्र: कोटा (राजस्थान) एवं आमेट तहसील क्षेत्र

बीट (मुख्य विषय): स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिज़नेस एवं सभी विषय

परिचय 

भगवती मेड़तवाल 'प्रातःकाल' समाचार पत्र में कोटा प्रतिनिधि और रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह कोटा जिले के साथ-साथ आमेट तहसील क्षेत्र से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को कवर करती हैं। स्थानीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और राजनीतिक घटनाक्रमों के अलावा आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने कला स्नातक (B.A.) की डिग्री हासिल की है।

Next Story