विप्र फाउंडेशन राष्ट्रीय परिषद की बैठक: पुष्कर में होगा नए अध्यक्ष का चुनाव
अजमेर के पारीक भवन में आयोजित बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष, प्रदेश अध्यक्ष और महामंत्री पदों के लिए मतदान होगा, जिसके बाद शत चंडी यज्ञ का आयोजन किया जाएगा।

अजमेर के पुष्कर स्थित पारीक भवन में आयोजित विप्र फाउंडेशन की राष्ट्रीय परिषद की बैठक में भाग लेने हेतु कोटा से रवाना होते पदाधिकारी।
कोटा, 14 मार्च। विप्र फाउंडेशन की राष्ट्रीय परिषद की बैठक पुष्कर अजमेर में रविवार को पारीक भवन मे आयोजित की जावेगी। इस महत्वपूर्ण आयोजन को लेकर समाज के पदाधिकारियों में भारी उत्साह देखा जा रहा है।
संगठनात्मक चुनाव एवं आगामी प्रक्रियाएं
विप्र फाउंडेशन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भुवनेश्वर शर्मा चच्चू भैया ने बताया की "राष्ट्रीय परिषद की बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव होगा वही प्रदेश अध्यक्ष एवं महामंत्रीयों के चुनाव भी कराए जाएंगे।" यह बैठक संगठन की भविष्य की दिशा और नेतृत्व तय करने के लिए अत्यंत निर्णायक मानी जा रही है।
धार्मिक अनुष्ठान एवं पदाधिकारियों का प्रस्थान
शर्मा ने बताया कि बैठक के बाद सम्पूर्ण राष्ट्रीय कार्यकारिणी शत चंडी यज्ञ में शामिल होगी। इस पावन अनुष्ठान की पूर्णता के पश्चात ही आगामी कार्ययोजनाओं पर चर्चा होगी। जिसके लिए कोटा से भुवनेश्वर शर्मा चच्चू भैया के नेतृत्व पदाधिकारियों का एक जत्था बैठक में भाग लेने के लिए रवाना हुआ।

Bhagvati Medatwal, Kota
नाम: भगवती मेड़तवाल
वर्तमान पद: रिपोर्टर / प्रातःकाल प्रतिनिधि (कोटा)
कार्यक्षेत्र: कोटा (राजस्थान) एवं आमेट तहसील क्षेत्र
बीट (मुख्य विषय): स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिज़नेस एवं सभी विषय
परिचय
भगवती मेड़तवाल 'प्रातःकाल' समाचार पत्र में कोटा प्रतिनिधि और रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह कोटा जिले के साथ-साथ आमेट तहसील क्षेत्र से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को कवर करती हैं। स्थानीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और राजनीतिक घटनाक्रमों के अलावा आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
उन्होंने कला स्नातक (B.A.) की डिग्री हासिल की है।
